Move to Jagran APP

Kumaon Weather Update : नैनीताल समेत पांच जिलों में बारिश के आसार

Kumaon Weather Update मौसम विभाग ने नैनीताल समेत कुमाऊं के पांच जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि उत्तराखंड में मानसून सक्रिय बना हुआ है।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Fri, 27 Aug 2021 07:05 AM (IST)Updated: Fri, 27 Aug 2021 07:05 AM (IST)
Kumaon Weather Update : नैनीताल समेत पांच जिलों में बारिश के आसार
Kumaon Weather Update : नैनीताल समेत पांच जिलों में बारिश के आसार

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : Kumaon Weather Update : मौसम विभाग ने नैनीताल समेत कुमाऊं के पांच जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि उत्तराखंड में मानसून सक्रिय बना हुआ है। इसके प्रभाव से शुक्रवार व शनिवार को कुमाऊं मंडल के नैनीताल, बागेश्वर, पिथौरागढ़ ऊधमसिंह नगर व चम्पावत जिलों में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछार पड़ सकती है। शुक्रवार को पर्वतीय जिलों में एक-दो जगहों पर तेज बौछार भी पड़ सकती है।

loksabha election banner

कुमाऊं के प्रमुख स्टेशनों का तापमान

स्टेशन        अधिकतम   न्यूनतम

रुद्रपुर         32.2         25.2

हल्द्वानी        29.2         25.0

पंचेश्वर         28.2         21.7

कांडा          27.1         20.6

ताकुला        28.2        21.5

नैनीताल       22.7        17.6

भिकियासैंण  30.6        24.5

जागेश्वर        26.1        16.7

गंगोलीहाट    24.7        18.7

खटीमा         31.6        26.0

बीते 24 घंटे में कहां कितनी हुई बारिश

बुधवार रात कुमाऊं मंडल के कई हिस्सों में बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक हल्द्वानी में 1 मिमी, चम्पावत जिले के पंचेश्वर में 1 मिमी, नैनीताल में 8 मिमी, जागेश्वर में 0.5 मिमी, गंगोलीहाट में 18 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। गुरुवार को हल्द्वानी और आसपास के क्षेत्रों में सुबह के समय आंशिक बादल छाए रहे। दोपहर में बादल छाए, लेकिन बारिश ने निराश किया। दिन में 12 बजे के बाद एक बार बारिश की संभावना थी, लेकिन कुछ ही देर में बादल छंट गए। काठगोदाम इलाके में दोपहर बाद हल्की बूंदाबांदी हुई।

पिथौरागढ़ में भूस्खलन, महिला दबी, 13 मकान खतरे की जद में

पिथौरागढ़ जिले में धारचूला तहसील के नेपाल सीमा से लगे बलुवाकोट क्षेत्र के जोशी गांव में गुरुवार अपरान्ह को पहाड़ दरक गया। पहाड़ टूटने से गिरे मलबे में एक फौजी की पत्नी दब गई है। गांव के तेरह मकान खतरे में आ चुके हैं। तेरह परिवारों ने मकान छोड़ दिए हैं। गांव में अफरातफरी का माहौल बना हुआ है। क्षेत्र में बीती रात्रि भारी बारिश हुई है। मलबे में दब कर लापता महिला का पति हरीश भट्ट भारतीय सेना में है। वह अपनी ड्यूटी पर है। पशुपति देवी का एक छोटा बच्चा है।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.