Move to Jagran APP

Nainital Weather : पूर्वी हवाओं ने दक्षिण पश्चिम मानसून की विदाई टाली, 18 के बाद बारिश के आसार

Nainital Weather पिछले दो सप्ताह से शुष्क बने मौसम के मिजाज में 18 सितंबर के बाद बदलाव की संभावना बन रही है।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Sat, 12 Sep 2020 07:20 AM (IST)Updated: Sat, 12 Sep 2020 07:20 AM (IST)
Nainital Weather : पूर्वी हवाओं ने दक्षिण पश्चिम मानसून की विदाई टाली, 18 के बाद बारिश के आसार
Nainital Weather : पूर्वी हवाओं ने दक्षिण पश्चिम मानसून की विदाई टाली, 18 के बाद बारिश के आसार

हल्द्वानी, जेएनएन : पिछले दो सप्ताह से शुष्क बने मौसम के मिजाज में 18 सितंबर के बाद बदलाव की संभावना बन रही है। बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र और कर्नाटक के तटीय इलाकों में चक्रवात बनने से पूर्वी हवाएं नमी लेकर उत्तराखंड पहुंचेंगी। जिसकी वजह से कुमाऊं समेत समूचे प्रदेश में एक बार फिर बारिश की संभावना बन रही है। मौसम विज्ञानियों की मानें तो इस बदलाव से दक्षिण पश्चिम मानसून की विदाई अगले दो सप्ताह तक टलती दिख रही है।

loksabha election banner

भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक 27 अगस्त से दो सितंबर के सप्ताह में देश में सामान्य से 31 प्रतिशत अधिक बारिश हुई थी। वहीं, तीन से नौ सितंबर के दौरान देश में सामान्य से 30 प्रतिशत कम बारिश रिकाॅर्ड की गई। मौसम विज्ञान विभाग के उप महानिदेशक डाॅ. आनंद शर्मा ने बताया कि कम दबाव का क्षेत्र नहीं बनने से बीते सप्ताह मानसून कमजोर रहा। 11 से 17 सितंबर के दौरान भी सामान्य से कम बारिश रहने की संभावना है।

जिसे देखते हुए मौसम विभाग दक्षिण पश्चिम मानसून की विदाई होने का अनुमान लगा रहा था। डाॅ. शर्मा ने बताया कि 13 सितंबर के आसपास बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है। कर्नाटक के तट पर चक्रवात बन रहा है। इससे नमी वाली पूर्वी हवाएं चलेगी। इसकी वजह से 18 से 24 सितंबर के दौरान उत्तराखंड के कई इलाकों में बारिश देखने को मिलेगी। बारिश की गतिविधि से मानसून की विदाई फिलहाल टलती दिख रही है।

दिन में उमस, शाम हुई बारिश

शुक्रवार सुबह नैनीताल जिले के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए रहे। मैदानी क्षेत्रों में तापमान बढ़ने से गर्मी का अहसास हुआ। हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड गया। शाम साढ़े पांच बजे गौलापार, काठगोदाम क्षेत्र में दस मिनट तक तेज बारिश हुई। शनिवार सुबह हल्द्वानी में आंशिक बादल छाए है। तराई में मौसम शुष्क है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.