Move to Jagran APP

Kumaon Weather News Update : जानिए कैसा रहेगा अगले दो दिनों तक कुमाऊं के मौसम का हाल

Kumaon Weather News Update मौसम के लिहाज से अगले दो दिन राहत भरे रहने वाले हैं। मौसम विभाग ने चार व पांच अगस्त को कुमाऊं मंडल के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। बारिश की वजह से जहां बढ़ते तापमान से राहत रहेगी।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Wed, 04 Aug 2021 08:18 AM (IST)Updated: Wed, 04 Aug 2021 08:18 AM (IST)
Kumaon Weather News Update : जानिए कैसा रहेगा अगले दो दिनों तक कुमाऊं के मौसम का हाल
Kumaon Weather News Update : जानिए कैसा रहेगा अगले दो दिनों तक कुमाऊं के मौसम का हाल

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : Kumaon Weather News Update : मौसम के लिहाज से अगले दो दिन राहत भरे रहने वाले हैं। मौसम विभाग ने चार व पांच अगस्त को कुमाऊं मंडल के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। बारिश की वजह से जहां बढ़ते तापमान से राहत रहेगी। वहीं, भारी बारिश न होने से पर्वतीय क्षेत्रों में आवागमन को लेकर भी मौसम राहत भरा रहेगा। राज्य मौसम विभाग केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि छह अगस्त से बारिश में कमी आएगी। छह से नौ अगस्त के दौरान प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में आमतौर पर बादल छाए रह सकते हैं। अनेक हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछार पडऩे की संभावना रहेगी।

loksabha election banner

कुमाऊं के प्रमुख स्टेशनों का तापमान

स्टेशन         अधिकतम      न्यूनतम

हल्द्वानी      33.9             26.1

नैनीताल       22.0             11.0

मुक्तेश्वर      21.2            16.1

अल्मोड़ा       29.7             20.5

चम्पावत       26.2            18.0

पिथौरागढ़     27.7             18.4

जुलाई आखिरी सप्ताह बारिश में कमी

जून में मानसून के आगमन के बाद बारिश में कमी आ गई। 18 जुलाई के बाद मानसून फिर आगे बढ़ा। जुलाई में तीसरे व चौथे सप्ताह कुमाऊंभर में अच्छी बारिश रिकॉर्ड की गई। इसके बाद बारिश में फिर कमी आ गई। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक जुलाई आखिरी सप्ताह उत्तराखंड में औसत से 25 प्रतिशत कम बारिश हुई। इस दौरान मानसून ने ऊधमसिंह नगर, टिहरी, पौड़ी व पिथौरागढ़ जिले में सबसे अधिक निराश किया। वहीं दूसरी ओर कुमाऊं के बागेश्वर व अल्मोड़ा जिले के अलावा गढ़वाल मंडल के चमोली और हरिद्वार जिलों में सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.