Uttarakhand Weather News Update : इन जिलों में बारिश के आसार, यहां जीरो डिग्री पहुंचा तापमान
Uttarakhand Weather News Update पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम में बदलाव की संभावना है। मौसम विभाग ने 17 दिसंबर को पर्वतीय क्षेत्रों में कुछ जगहों पर हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। बागेश्वर-पिथौरागढ़ जिलों के 2500 मीटर से ऊंचाई वाले हिस्सों पर हिमपात हो सकता है।
जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : Uttarakhand Weather News Update : पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम में बदलाव की संभावना है। मौसम विभाग ने 17 दिसंबर को पर्वतीय क्षेत्रों में कुछ जगहों पर हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। विशेषकर बागेश्वर व पिथौरागढ़ जिलों के 2500 मीटर से ऊंचाई वाले हिस्सों पर हिमपात हो सकता है। शनिवार से मौसम साफ होने लगेगा। हालांकि पर्वतीय क्षेत्रों कुछ जगह पाला गिरने से ठंड बनी रहेगी।
कुमाऊं के दो जिलों में तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया है। गुरुवार को चम्पावत का न्यूनतम तापमान माइनस 2.0 डिग्री रहा। लोहाघाट का तापमान माइनस 2.र्9 िडग्री रिकार्ड हुआ। नैनीताल का तापमान 3.5 डिग्री, हल्द्वानी में 10.3 डिग्री पहुंचने लगा है। तापमान में गिरावट की वजह से सुबह-शाम जबरदस्त ठंड पडऩे लगी है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि फिलहाल ठंड का असर बने रहने की संभावना है।
शुक्रवार का संभावित न्यूनतम तापमान
नैनीताल 4.0 डिग्री
अल्मोड़ा 2.0 डिग्री
हल्द्वानी 11 डिग्री
पिथौरागढ़ 4.0 डिग्री
चम्पावत 1.0 डिग्री
बागेश्वर 4.0 डिग्री
ठंड के चलते पानी खोलने का समय बदला
चम्पावत जिले में पाला गिरने व अत्यधिक ठंड के साथ ही पेयजल लाइनों में पानी जमने लगा है। समस्या को देखते हुए जल संस्थान ने पानी खोलने के समय बदल दिया है। जिन स्थानों पर छह बजे पानी खोला जाता था। वहां आठ बजे तथा जिन स्थानों पर सात बजे पानी खोला जाता था वहां नौ बजे पानी खोला जा रहा है। एक सप्ताह से लगातार ठंड में इजाफा हो रहा है। सुबह और शाम के समय पाला गिरने से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। शाम के समय ठंड से लोगों को बचाने के लिए प्रशासन ने जिले के सभी नगरों में अलावा जलाना शुरू कर दिया है। ठंड से बचाव के लिए लोग अंगीठी, हीटर या फिर गर्म कपड़ों का सहारा ले रहे हैं। पाला गिरने से सुबह के समय घरों को जोडृने वाली लाइनों में पानी जम जा रहा है।