Move to Jagran APP

Kumaon Weather News Update : चार दिन अच्छी बारिश की संभावना, बंगाल की खाड़ी में बना सिस्टम

Kumaon Weather News Update बंगाल की खाड़ी में मौसमी एक्टिविटी बढऩे से एक बार फिर बारिश की उम्मीद बढ़ी है। चक्रवाती गतिविधियां सक्रिय हैं। छह सितंबर के आसपास उत्तर-मध्य बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र विकसित होने की संभावना बनी है।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Sun, 05 Sep 2021 07:41 AM (IST)Updated: Sun, 05 Sep 2021 07:41 AM (IST)
Kumaon Weather News Update : चार दिन अच्छी बारिश की संभावना, बंगाल की खाड़ी में बना सिस्टम
Kumaon Weather News Update : चार दिन अच्छी बारिश की संभावना, बंगाल की खाड़ी में बना सिस्टम

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : Kumaon Weather News Update : बंगाल की खाड़ी में मौसमी एक्टिविटी बढऩे से एक बार फिर बारिश की उम्मीद बढ़ी है। चक्रवाती गतिविधियां सक्रिय हैं। छह सितंबर के आसपास उत्तर-मध्य बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र विकसित होने की संभावना बनी है। मौसम विज्ञानियों की मानें तो यह सिस्टम कुमाऊं के अधिकांश क्षेत्रों को भिगो सकता है।

loksabha election banner

छह से आठ सितंबर के दौरान कुमाऊं के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। कुछ जगहों पर आकाशीय बिजली चमकने व तीव्र बौछार के साथ भारी बारिश हो सकती है। बागेश्वर व पिथौरागढ़ जिलों के लिए विशेष रूप से यलो अलर्ट जारी किया है। रविवार को कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

कुमाऊं के प्रमुख स्टेशनों का तापमान

स्टेशन          अधिकतम      न्यूनतम

हल्द्वानी       30.7             24.2

नैनीताल        22.5            16.6

रुद्रपुर            32.7            25.7

अल्मोड़ा         30.5            20.0

चम्पावत        25.2            15.6

लोहाघाट        25.7            15.6

जागेश्वर         23.0            16.1

कौसानी         24.7            17.5

बागेश्वर         34.5            22.0

सरोवर नगरी में रिमझिम बरसे बदरा

सरोवर नगरी में शनिवार को मौसम का मिलाजुला मिजाज देखने को मिला। दिन में कई बार रिमझिम बारिश हुई। जबकि कोहरा नगर को अपने आगोश में लेता रहा। शाम के समय धूप निकल आने से लोगों ने राहत महसूस की। नैनीझील का जलस्तर 12 फीट बना हुआ है। जीआईसी मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अधिकतम तापमान 25 व न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस रहा। इधर, हल्द्वानी में आंशिक तौर पर बादल छाए रहे। दोपहर बाद बारिश के आसान बने, लेकिन बारिश नहीं हुई। काठगोदाम क्षेत्र में बूंदाबांदी हुई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.