केएमवीएन के प्रबंध निदेशक मीणा के तबादले के विरोध में आए चेरयमैन व कर्मचारी महासंघ
कुमाऊं मंडल विकास निगम के प्रबंध निदेशक रोहित मीणा के तबादले के विरोध में चेयरमैन के साथ ही निगम कर्मचारी महासंघ एकजुट हो गया है। चेयरमैन केदार जोशी ने पारिवारिक दिक्कतों को देखते हुए तबादला निरस्त करने का अनुरोध मुख्यमंत्री से किया है।
नैनीताल, जेएनएन : कुमाऊं मंडल विकास निगम के प्रबंध निदेशक रोहित मीणा के तबादले के विरोध में चेयरमैन के साथ ही निगम कर्मचारी महासंघ एकजुट हो गया है। चेयरमैन केदार जोशी ने पारिवारिक दिक्कतों को देखते हुए तबादला निरस्त करने का अनुरोध मुख्यमंत्री से किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री से इस मामले में बात की है।
महासंघ के अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी ने कहा कि मीणा के दिशा-निर्देशन में कोविड-19 के तहत कर्मचारियों द्वारा सराहनीय कार्य किया गया। निगम कर्मचारियों को लगातार वेतन मिलता रहा। जबकि अन्य विभागों में कर्मचारी को वेतन के लाले पड़ गए, उनके कार्यकाल में निगम आर्थिक रूप से मजबूत हो रहा था। कर्मचारियों के सालों लटके प्रमोशन किए गए। नियमितीकरण व वेतन बढ़ोतरी पर भी सहमति बन रही थी।
इस संबंध में निगम के अध्यक्ष केदार जोशी जी से भी वार्ता हो गई है। कर्मचारी नेता मंजुल सनवाल ने कहा कि निगम के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष को भी इस संबंध में शासन स्तर पर वार्ता कर स्थानांतरण आदेश निरस्त करवाने पर कार्रवाई करनी चाहिए। कर्मचारी नेता रमेश टम्टा ने कहा कि उनका कार्यकाल सराहनीय रहा है। निगम में जब कोई अधिकारी कार्य कर रहा होता है तो अचानक उसका तबादला कर दिया जाता है।
महामंत्री महेश कांडपाल कर्मचारी नेता गुमान सिंह कुमतिया दिनेश सांगुडी सहित निगम के अन्य कर्मचारियों नक टतबादले का विरोध किया है। बता दें कि 2014 बैच के आईएएस मीणा की पत्नी आईएएस नेहा लंबे समय से बीमार हैं। दिल्ली के अस्पताल में उनका उपचार चल रहा है। मीणा एमडी के साथ जिला विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष हैं।