दहेज के मामले में महिला की तहरीर पर पति समेत ससुरालियों पर मुकदमा दर्ज
विवाह में पिता ने अपने हैसियत से पूरा दान दहेज दिया लेकिन ससुरालियों को यह पसंद नहीं आया। विवाह के बाद से ही वहदहेज में कार लाने के लिए दबाब बनाने लगे। सास ससुर ननद और उसके पति द्वारा कार लाने को लिए उसको प्रताडि़त करना शुरू कर दिया।
जागरण संवाददाता, बनबसा, (चम्पावत) : शादी के बाद ही लालची ससुरालियों ने अपने तेवर दिखाने लगे और दहेज की खातिर महिला को परेशान करने लगे। करीब छह माह से मायके में रह रही महिला ने परेशान होकर थाने में घटना की तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति, ससुर, सास, ननद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थानाध्यक्ष धर्मवीर सोलंकी ने बताया कि गुरूवार को नगर के वार्ड नंबर तीन निवासी साक्षी गर्ग पुत्री सुरेश अग्रवाल ने तहरीर देकर बताया कि उसका विवाह फरवरी 2020 में रामपुर के समर्थ अग्रवाल के साथ हुआ था। विवाह में पिता ने अपने हैसियत से पूरा दान दहेज दिया लेकिन ससुरालियों को यह पसंद नहीं आया। विवाह के बाद से ही वहदहेज में कार लाने के लिए दबाब बनाने लगे। सास, ससुर, ननद और उसके पति द्वारा कार लाने को लिए उसको प्रताडि़त करना शुरू कर दिया। ससुराल पक्ष की प्रताडऩा झेलने के बाद वह अपना ससुराल छोड़कर पिछले लगभग छह माह से मायके में ही रह रही है।
पीडि़ता के पिता ने कहा कि उन्होने अपनी पुत्री के विवाह में अपनी हेसियत के हिसाब से सब कुछ दिया था। फिर भी पुत्री के ससुराल पक्ष द्वारा उनकी पुत्री को दहेज के लिए प्रताडि़त किया जा रहा था। महिला की तहरीर पर पुलिस ने रामपुर निवासी अपने पति समर्थ अग्रवाल, सास संगीता अग्रवाल, ससुर दिनेश अग्रवाल और ननद सीवांगी अग्रवाल के खिलाफ 498ए और 3/4 दहेज एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। उन्होने बताया कि मामले की जांच एसआई अंजू यादव कर रही है।