Move to Jagran APP

विवाह से लौट रहे ग्रामीणों की कार खाई में गिरी, महिला की मौत, चार गंभीर

थाना अध्यक्ष बलवंत सिंह कंबोज के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रेस्क्यू अभियान शुरू किया। स्थानीय लोगों की मदद से वाहन के अंदर फंसी लीला देवी (52) पत्नी श्री राम निवासी ओडा़बास्कोट पूजा तुलसी देवी पीयूष सभी निवासी ओडा़बास्कोट को बाहर निकाला।

By Prashant MishraEdited By: Published: Sat, 04 Dec 2021 10:54 AM (IST)Updated: Sat, 04 Dec 2021 10:54 AM (IST)
विवाह से लौट रहे ग्रामीणों की कार खाई में गिरी, महिला की मौत, चार गंभीर
प्राथमिक उपचार के बाद सभी को हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया गया।

संवाद सहयोगी, गरमपानी (नैनीताल) : बेतालघाट के समीपवर्ती अमेल गांव से विवाह समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहे ओडाबास्कोट गांव के ग्रामीणों की कार घिरोली पुल के समीप पचास मीटर खाई में जा गिरी। हादसे में वाहन में सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। रास्ते में हालत बिगड़ने पर एक महिला को सीएचसी गरमपानी पहुंचाया गया जहां महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

prime article banner

घटना शुक्रवार मध्य रात्रि की है। ओडा़बास्कोट (बेतालघाट) से वाहन यूके 04 बी 7462 में सवार हो करीब पांच लोग समीपवर्ती अमेल गांव में विवाह समारोह में शामिल होने पहुंचे। मध्य रात्रि सभी विवाह समारोह में शामिल होकर वापस अपने गांव की ओर लौट रहे थे कि घिरोली पुल के समीप चालक त्रिलोक सिंह वाहन पर संतुलन खो बैठा नतीजतन वाहन करीब पचास मीटर खाई में पलटता चला गया। घटना से वाहन में सवार लोगों की चीख पुकार मच गई। वाहन के गिरने की आवाज सुन आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। थाना पुलिस बेतालघाट को भी सूचना दी गई। थाना अध्यक्ष बलवंत सिंह कंबोज के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रेस्क्यू अभियान शुरू किया। स्थानीय लोगों की मदद से वाहन के अंदर फंसी लीला देवी (52) पत्नी श्री राम निवासी ओडा़बास्कोट, पूजा, तुलसी देवी, पीयूष सभी निवासी ओडा़बास्कोट को बाहर निकाला।

आपातकालीन 108 सेवा की मदद से सभी को सीएचसी बेतालघाट पहुंचाया गया। चिकित्सक डा. अवनीश ने सभी का प्राथमिक उपचार किया। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद डा. सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। गरमपानी के समीप लीला देवी की हालत गंभीर होने पर उसे सीएचसी गरमपानी पहुंचाया गया जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। दुर्घटना से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। मृतका के स्वजनों का रो रो कर बुरा हाल है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.