पुलिस को मिली सफलता : एक किलो चरस के साथ पीलीभीत के तस्कर पकड़े
काठगोदाम पुलिस ने बाइक सवार दो तस्करों के कब्जे से एक किलो चरस बरामद की है। पकड़े गए आरोपित पीलीभीत के रहने वाले है। खनस्यू के किसी गांव से वह चरस खरीदकर ला रहे थे।
हल्द्वानी, जेएनएन : काठगोदाम पुलिस ने बाइक सवार दो तस्करों के कब्जे से एक किलो चरस बरामद की है। पकड़े गए आरोपित पीलीभीत के रहने वाले है। खनस्यू के किसी गांव से वह चरस खरीदकर ला रहे थे। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के मुकदमा दर्ज कर लिया है। काठगोदाम थानाध्यक्ष कमाल हसन के नेतृत्व में पुलिस शराब अवैध शराब के खिलाफ अभियान चला रही है। इस बीच मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस ने चरस तस्करों को पकडऩे के लिए जाल बिछाया। जिसके बाद बाइक सवार दो संदिग्धों को रोक तलाशी लेने पर उनके कब्जे से एक किलो 40 ग्राम चरस बरामद हुई। पूछताछ में आरोपितों ने अपना नाम मुनब्बर हुसैन व कामिल निवासी ग्राम कैचू, टांडा थाना, अमरिया जिला पीलीभीत यूपी बताया। मुनब्बर से 525 व रहमत के कब्जे से 515 ग्राम चरस बरामद हुई। एसओ कमाल हसन ने बताया कि दोनों तस्करों को बुधवार को कोर्ट पेश किया जाएगा। पीलीभीत पुलिस से उनके अपराधिक रिकॉर्ड जानकारी जुटाई जा रही है।
पहाड़ से मवेशी खरीदने का काम : पुलिस के मुताबिक पकड़े गए तस्करों ने खनस्यू के एक युवक से माल खरीदा था। लंबे समय से दोनों पहाड़ से बकरी, भैंस आदि मवेशी खरीदने का काम करते थे। अचानक चरस तस्कर बन गए।
बेचने वाले ने ही ठग लिया : हिरासत में पूछताछ के दौरान तस्करों ने खुद के ठगे जाने की बात कही। पुलिस को बताया कि साठ हजार में डेढ़ किलो माल देने की बात कही थी। लेकिन आधा किलो माल कम मिला। पुलिस को शक है कि दोनों पूर्व में कई बार पहाड़ से चरस खरीद मैदान में बेच चुके हैं। अब बेचने वाली की जानकारी जुटाई जा रही है। पूछताछ में दोनों उसका सही नाम नहीं बता सकें।
यह भी पढ़ें : नैनीताल में स्मैक के साथ होटल मैनेजमेंट का पूर्व छात्र गिरफ्तार