उत्पीड़न रोकने के लिए सीएम से मिलेंगे व्यापारी
प्रातीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश व जिला स्तरीय पदाधिकारियों ने बैठक कर व्यापारी उत्पीड़न की घटनाओं पर नाराजगी जताते हुए इस संबंध में सीएम से मुलाकात करने का निर्णय लिया है।
संवाद सहयोगी, लालकुआं: प्रातीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश व जिला स्तरीय पदाधिकारियों ने बैठक कर कोरोना काल के दौरान व्यापारियों के समक्ष आई विभिन्न समस्याओं, पुलिस उत्पीड़न और टैक्स में छूट के लिए जल्द मुख्यमंत्री से मुलाकात करने का फैसला किया है।
बुधवार को नगर पंचायत बरात घर में प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में व्यापारियों ने जिलाध्यक्ष को तीन सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। व्यापारियों का कहना है कि क्षेत्र के नब्बे प्रतिशत दुकानदार किसी न किसी रूप में बैंक के कर्जदार हैं। लॉकडाउन के दौरान प्रधानमंत्री द्वारा बैकों से किस्त न लेने की गई घोषणा के बावजूद बैंक कर्मी लगातार व्यापारियों को किस्त जमा करने के लिए परेशान कर रहे हैं। व्यापारियों ने बताया कि कोरोना काल के दौरान पुलिस द्वारा व्यापारियों के 10 से 15 हजार रुपये तक का चालान कर उत्पीड़न किया गया। व्यापारियों ने उन्हें आर्थिक संकट से उबारने के लिए रियायत देने, नगर में बाईपास बनाने व व्यवसाय के लिए ऋण देने के लिए सार्थक कार्यवाही की मांग की।
इस पर व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता समेत तमाम पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से वार्ता कर समस्याओं के समाधान करने का आश्वासन देते हुए उनका उत्पीड़न न होने देने का भरोसा दिया। संचालन जिला महामंत्री हर्षवर्धन पाडे व नगर महामंत्री दिनेश लोहनी ने किया। बैठक में व्यापार मंडल के प्रदेश मंत्री रूपेंद्र नागर, प्रदेश संगठन मंत्री नवीन पाडे, जिला महामंत्री हर्षवर्धन पाडे, जिला उपाध्यक्ष संजय जोशी, जिला संगठन मंत्री भुवन पाडे, युवा जिलाध्यक्ष दिनेश अग्रवाल, योगेश उपाध्याय, बॉबी सम्बल, महेश भट्ट, वसीम अहमद, पूर्व अध्यक्ष अशोक अग्रवाल, पूर्व चेयरमैन कैलाश चन्द्र पंत, गोपी गर्ग, चंद्र प्रकाश गुप्ता, अख्तर खान आदि मौजूद थे।