नैनीताल में बाजार बंद करवाने पहुंची पुलिस टीम के साथ व्यापारियों की झड़प
सेनेटाइज से पूर्व बाजार बंद करवाने को लेकर मल्लीताल व्यापार मंडल अध्यक्ष विरोध में उतर आए। बाजार बंद करवाने पहुंची पुलिस टीम के साथ व्यापारियों की जमकर झड़प हुई।
नैनीताल, जेएनएन : सेनेटाइज से पूर्व बाजार बंद करवाने को लेकर मल्लीताल व्यापार मंडल अध्यक्ष विरोध में उतर आए। बाजार बंद करवाने पहुंची पुलिस टीम के साथ व्यापारियों की जमकर झड़प हुई। बाद में एसडीएम विनोद कुमार ने बीच बचाव कर मामला शांत करवाया।
जिला प्रशासन के निर्देशों के बाद रविवार को पूरा शहर किया जाना था। जिसको लेकर व्यापारियों से बाजार बंद रखने की अपील की गई थी। पालिका टीम भोटिया मार्केट क्षेत्र को सेनेटाइज करने के बाद मल्लीताल बाजार पहुंची। लेकिन वहां अधिकतर दुकाने खुली थी। यह देख पुलिस टीम बाजार बंद करवाने पहुंची तो व्यापार मंडल अध्यक्ष बिना पूर्व सूचना के बाजार बंद करवाने की बात कहते हुए भड़क गए। इस बीच अन्य व्यापारी भी एकत्रित हो गए। जिससे पुलिस और व्यापारियों के बीच जमकर झड़प हुई।
बाद में एसडीएम विनोद कुमार और सीओ विजय थापा ने बीच बचाव कर मामला शांत करवाया। जिसके बाद बाजार बंद कर सेनेटोजेशन किया गया। एसडीएम विनोद कुमार ने बताया कि सेनेटाइजेशन को बाजार बंद रखने को लेकर शनिवार को व्यापार मंडल पदाधिकारियों के साथ बैठक की गई थी।
मल्लीताल व्यापार मंडल के पदाधिकारी बैठक में नही पहुँचे। लेकिन व्यापारियों द्वारा आश्वासन दिया गया था कि प्रशासन का जो भी निर्णय होगा वह उन्हें मान्य होगा। बताया कि निर्णय किया गया था कि सुबह सात से नौ बजे तक ही बाजार खोला जाएगा।
कैंचीधाम आश्रम में इस बार नहीं आयोजित होगा महोत्सव, घर पर करें नीब करोरी बाबा का स्मरण
कालाढूंगी में कपड़े धुल रही किशोरी को जंगल में घसीट ले गया तेंदुआ, सर्च ऑपरेशन में मृत मिली