Move to Jagran APP

नैनीताल जिले में सरकारी स्कूलों के 46 हजार बच्चों को ड्रेस के लिए 2.76 करोड़ जारी

स्कूलों में नया शैक्षिक सत्र शुरू हो चुका है। हालांकि 10वीं-12वीं को छोड़कर अन्य कक्षाओं का पठन-पाठन आनलाइन माध्यम से ही चल रहा है। इधर शासन स्तर से नैनीताल जिले में पहली से आठवीं तक पढऩे वाले बच्चों की ड्रेस के लिए शिक्षा विभाग को 2.76 करोड़ जारी किए हैं।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Wed, 13 Jan 2021 07:02 AM (IST)Updated: Wed, 13 Jan 2021 07:02 AM (IST)
नैनीताल जिले में सरकारी स्कूलों के 46 हजार बच्चों को ड्रेस के लिए 2.76 करोड़ जारी
सरकारी स्कूलों के 46 हजार बच्चों को ड्रेस के लिए 2.76 करोड़ जारी

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : सरकारी स्कूलों में नया शैक्षिक सत्र शुरू हो चुका है। हालांकि, 10वीं-12वीं को छोड़कर अन्य कक्षाओं का पठन-पाठन आनलाइन माध्यम से ही चल रहा है। इधर, शासन स्तर से नैनीताल जिले में पहली से आठवीं तक पढऩे वाले बच्चों की ड्रेस के लिए शिक्षा विभाग को 2.76 करोड़ जारी किए हैं। इस रकम को 1351 स्कूलों में अध्ययनरत 46 हजार बच्चों के बैंक खातों में डाला जाएगा।

loksabha election banner

600 रुपये में दो जोड़ी डे्रस

शिक्षा विभाग की ओर से हर साल कक्षा एक से आठवीं तक अध्ययनरत बच्चों को ड्रेस खरीदने के लिए रकम दी जाती है। एक बच्चे को दो जोड़ी ड्रेस बनाने के लिए 600 रुपये मिलते हैं जो कि उसके बैंक खाते में ट्रांसफर किए जाते हैं।

20 जनवरी तक जारी करनी होगी रकम

सर्व शिक्षा अभियान के जिला परियोजना कार्यालय की ओर से सभी उप शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर 20 जनवरी तक ड्रेस की रकम बच्चों के खाते में ट्रांसफर करने को कहा है। यह भी स्पष्ट किया गया है कि इस रकम का नकद भुगतान किसी भी हाल में न किया जाए। कहा है कि यदि किसी ब्लाक में रकम कम पड़ेगी तो जरूरत पडऩे पर डिमांड जिला परियोजना कार्यालय को दी जाए।

कहां कितनी रकम

ब्लाक           बच्चे               बजट

रामनगर          3233              19.39 लाख

कोटाबाग        4804              28.82 लाख

धारी             3528              21.16 लाख

बेतालघाट       3529              21.17 लाख

ओखलकांडा    6565              39.39 लाख

हल्द्वानी         11229             67.37 लाख

भीमताल         3989              23.93 लाख

रामनगर          9175              55.05 लाख


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.