Move to Jagran APP

छुट्टी के दिन सरकार विरोधी नारों से गूंजते रहे ब्लॉक मुख्यालय, जिलेभर में ग्राम प्रधानों ने दिया धरना

जिलेभर में प्रधानों ने प्रदर्शन कर छुट्टी पर सरकार को जगाने का प्रयास किया। प्रधानों ने अपने अधिकार गांवों का सशक्तीकरण आपदा एवं पंचायत निधि में पांच-पांच लाख रुपये का बजट भी मांगा। इस दौरान सोमवार को विकासभवन में घेरा डालो ताला डालो आंदोलन की रणनीति भी तय की गई।

By Prashant MishraEdited By: Published: Sat, 10 Jul 2021 05:31 PM (IST)Updated: Sat, 10 Jul 2021 05:31 PM (IST)
छुट्टी के दिन सरकार विरोधी नारों से गूंजते रहे ब्लॉक मुख्यालय, जिलेभर में ग्राम प्रधानों ने दिया धरना
हवालाबाग ब्लॉक मुख्यालय में संगठन अध्यक्ष देव सिंह भोजक की अगुआई में प्रधानों ने धरना दिया।

जागरण टीम, अल्मोड़ा/ रानीखेत : पंचायतीराज एक्ट की अनदेखी व ग्राम प्रधानों की उपेक्षा के खिलाफ अवकाश के दिन भी ब्लॉक मुख्यालयों में सरकार विरोधी नारे गूंजते रहे। जिलेभर में प्रधानों ने प्रदर्शन कर छुट्टी पर सरकार को जगाने का प्रयास किया। प्रधानों ने अपने अधिकार, गांवों का सशक्तीकरण, आपदा एवं पंचायत निधि में पांच-पांच लाख रुपये का बजट भी मांगा। इस दौरान सोमवार को विकासभवन में घेरा डालो ताला डालो आंदोलन की रणनीति भी तय की गई। 

loksabha election banner

हवालाबाग ब्लॉक मुख्यालय में संगठन अध्यक्ष देव सिंह भोजक की अगुआई में प्रधानों ने धरना दिया। नारेबाजी कर सरकार पर ग्राम पंचायतों को कमजोर बनाने की साजिश का आरोप लगाया। इस दौरान बलवीर सिंह बिष्अ, गोपाल राम, किशन सिंह बिष्टï, नवीन आर्या, नवीन चंद्र, मुकेश कुमार, भूपाल कुमार, वीरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। 

ताड़ीखेत ब्लॉक मुख्यालय में संगठन अध्यक्ष प्रमिला देवी, ईश्वर प्रकाश, अमित नेगी, विक्रम उपाध्याय, दुर्गा सिंह रावत, पुष्पा देवी, शंकर टम्टा, देवेंद्र रौतेला, राजेश कुमार, हेमा कुवार्बी, मोहन राम आदि धरने बैठे। उधर धौलछीना मुख्यालय में भी प्रधान आंदोलन पर डटे रहे। संगठन अध्यक्ष प्रताप सिंह गैड़ा, नवीन चंद्र, प्रकाश पांडे, धनंजय रावत, खीम सिंह, वीरेंद्र सिंह, प्रेम राम, तारादत्त पांडे, उमेश पांडे, डीके जोशी, बसंत जोशी, जोगाराम, राजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। 

उक्रांद समर्थन में उतरा

द्वाराहाट : यहां भी शनिवार को छुट्टी के दिन ब्लॉक मुख्यालय में नारेबाजी होती रही। उक्रांद नेता एवं पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी कार्यकर्ताओं के साथ ग्राम प्रधानों के समर्थन में धरने पर बैठे। आरोप लगाया कि राज्य सरकार ने ग्रामीण विकास को ठप कर दिया है। पंचायतों की मजबूती को प्रभावी कदम नहीं उठाए जा रहे। इस दौरान प्रधान संगठन उपाध्यक्ष जगदीश सिंह, रेखा गोस्वामी, नारायण रावत, त्रिभुवन, लक्ष्मण कुमार, दामोदर भट्ट, प्रकाश भंडारी, गणेश चंद्र, बबीता, मंजू देवी, हेमा देवी, दीपा रौतेला, तारा देवी, दीपिका भंडारी, पुष्पा देवी, प्रेमलता, सुमनदेवी, लता बिष्टï आदि मौजूद रहीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.