भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने मतदान के बाद बदले माहौल के बारे में लिया फीडबैक
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट गुरुवार को हल्द्वानी पहुंचे। उन्होंने पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। साथ ही मतदान के बाद बदले माहौल के बारे में फीडबैक लिया।
By Skand ShuklaEdited By: Published: Thu, 18 Apr 2019 02:44 PM (IST)Updated: Thu, 18 Apr 2019 02:44 PM (IST)
हल्द्वानी, जेएनएन : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट गुरुवार को हल्द्वानी पहुंचे। उन्होंने पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। साथ ही मतदान के बाद बदले माहौल के बारे में फीडबैक लिया।
उन्होंने बताया कि प्रदेश में मतदान प्रक्रिया संपन्न होने के बाद पार्टी के तकरीबन 400 कार्यकर्ता व पदाधिकारी विभिन्न राज्यों में पार्टी प्रत्याशियों के प्रचार में लगे हैं। भट्ट ने कहा कि विधायक कुंवर प्रणब सिंह चैंपियन और देशराज कर्णवाल से अलग-अलग बातचीत करने के बाद मामला सुलझा लिया गया है। अजय भट्ट ने बताया प्रथम चरण के चुनाव में भाजपा को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है और दूसरे चरण में भी लोगों में उत्साह नजर आ रहा है। भट्ट ने दावा किया है कि देश की जनता ने मन बना लिया है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक और मौका दिया जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें