Move to Jagran APP

Uttarakhand Chunav 2022 : उत्तराखंड में भाजपा सरकार नहीं बनी तो यह पीएम मोदी का होगा अपमान : मंत्री अरविंद पांडेय

Uttarakhand Vidhan Sabha Chunav 2022 मंत्री पांडेय ने सोमवार को भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में दावा किया कि उत्तराखंड में भाजपा की शत प्रतिशत सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि पिछले पांच साल में राज्य का सभी क्षेत्र में तेजी से विकास हुआ है।

By Prashant MishraEdited By: Published: Mon, 17 Jan 2022 05:00 PM (IST)Updated: Mon, 17 Jan 2022 05:00 PM (IST)
Uttarakhand Chunav 2022 : उत्तराखंड में भाजपा सरकार नहीं बनी तो यह पीएम मोदी का होगा अपमान : मंत्री अरविंद पांडेय
कहा कि दुश्मन देश पाकिस्तान व चीन जो भाषा बोलता है। ठीक वही भाषा विपक्ष के लोग बोलते हैं।

जागरण संवाददाता, रुद्रपुर : सोमवार को ऊधमसिंह नगर में आयोजित प्रेस वार्ता में शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने कहा कि राज्य में यदि भाजपा की सरकार नहीं बनी तो प्रधानमंत्री का अपमान होगा। राज्य की जनता प्रधानमंत्री का अपमान नहीं होने देगी यह मुझे पूरा विश्वास है। कहा कि दुश्मन देश पाकिस्तान व चीन जो भाषा बोलता है। ठीक वही भाषा विपक्ष के लोग बोलते हैं।

loksabha election banner

उत्तराखंड में मतदान को करीब एक महीने बचे हैं ऐसे में सभी दल अपनी ताकत झोकें हुए हैं। मतदाताओं को अपने पक्ष में मतदान कराने के लिए कोई भी दल कोई कसर नहीं छोड़ रहा। शिक्षा मंत्री पांडेय ने सोमवार को भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में दावा किया कि उत्तराखंड में भाजपा की शत प्रतिशत सरकार बनेगी। उन्होंने केंद्र व राज्य की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि पिछले पांच साल में राज्य का सभी क्षेत्र में तेजी से विकास हुआ है। पहले स्कूलों में दर साल छात्रों की संख्या घटती जाती थी। अभिभावक बच्चों को निजी स्कूलों में भेजते थे।

पहली बार इस साल सरकारी स्कूलों में 56172 छात्रों की संख्या में इजाफा हुआ है। इसकी वजह स्कूलों की हालत के साथ शिक्षा की गुणवत्ता में काफी सुधार हुआ है।बताया कि देश का पहला राज्य उत्तराखंड है, जहां पर शिक्षा नियामक प्राधिकरण बनाया गया है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कांग्रेस परिवारवाद व जातिवाद की राजनीति खरती है। ऐसा करने वालों के लिए भाजपा में कोई जगह नहीं है।कांग्रेस के कुछ लोग अच्छे हैं और उनकी कांग्रेस में उपेक्षा है। कांग्रेस के अच्छे लोग भाजपा में आना चाहते हैं। इस मौके पर  भाजपा जिला मंत्री विवेक सक्सेना, मीडिया प्रभारी ललित मिगलानी मौजूद थे।

उत्तराखंड में प्रमुख रूप से देखा जाए तो भाजपा व कांग्रेस में सीधी टक्कर है। वहीं आम आदमी पार्टी भी तीसरे विकल्प के रूप में जोर-शोर से डटी हुई है। अरविंद केजरीवाल सहित बड़े नेता कई रैलियां कर लुभावने वादे भी कर चुके हैं। अब देखना है ऊंट किस करवट बैठता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.