Move to Jagran APP

उत्तराखंड भाजपा में सुरेश भट्ट की होगी दमदार वापसी, प्रदेश के नेताओं में हलचल तेज

हरियाणा में भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन सुरेश भट्ट की आएसएस से विदाई का रास्ता साफ हो गया है। साथ ही उनकी उत्तराखंड भाजपा में दमदार वापसी होगी। वह 2022 में विधानसभा चुनाव भी लड़ सकते हैं। हरियाणा में उनकी शानदार विदाई के कार्यक्रम तय किए गए हैं।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Mon, 16 Nov 2020 11:13 AM (IST)Updated: Mon, 16 Nov 2020 11:13 AM (IST)
उत्तराखंड भाजपा में सुरेश भट्ट की होगी दमदार वापसी, प्रदेश के नेताओं में हलचल तेज
उत्तराखंड भाजपा में सुरेश भट्ट की होगी दमदार वापसी, प्रदेश के नेताओं में हलचल तेज

नैनीताल, किशोर जोशी : हरियाणा में भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन सुरेश भट्ट की आएसएस से विदाई का रास्ता साफ हो गया है। साथ ही उनकी उत्तराखंड भाजपा में दमदार वापसी होगी। वह 2022 में विधानसभा चुनाव भी लड़ सकते हैं। हरियाणा भाजपा व सरकार की ओर से उनकी शानदार विदाई के कार्यक्रम तय किए गए हैं, जो कल 17 नवंबर से शुरू होंगे। रोहतक, पंचकूला, गुरुग्राम व हिसार में यह विदाई कार्यक्रम रखे गए हैं। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ठक्कर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ समेत वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। भट्ट को प्रदेश भाजपा में महामंत्री की अहम जिम्मेदारी दी जा सकती है। यह पद रिक्त रखा गया है।

loksabha election banner

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खास लोगों में शुमार भट्ट की रणनीति की वजह से 2014 में भाजपा ने पहली बार हरियाणा में नौ लोकसभा सीटें जीती थी। जबकि 2019 में सभी दस। अल्मोड़ा में विद्यार्थी परिषद से राजनीतिक पारी शुरू कर चुके भट्ट को चुपचाप काम करने वाला नेता माना जाता है। वह संगठन में अनेक पदों पर काम कर चुके हैं। उत्तराखंड के पिछले विधानसभा सभा चुनाव में गढ़वाल की जनसभा में प्रधानमंत्री मोदी ने भट्ट के ही सुझाव पर रामपुर तिराहा कांड के बहाने कांग्रेस व सपा की दोस्ती पर जबरदस्त सियासी प्रहार किया था।

कालाढूंगी निवासी भट्ट की वापसी के बाद प्रदेश भाजपा नेताओं के कान खड़े हो गए हैं। भट्ट ने बातचीत में बताया कि विदाई कार्यक्रम के बाद 22 नवंबर को वह राज्य में वापसी करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन जो भी जिम्मेदारी देगा, वह उसे निभाएंगे। अगले चुनाव लड़ने की अटकलों पर टिप्पणी से इनकार कर दिया। बहरहाल भट्ट की राज्य में वापसी के बाद राज्य भाजपा व सरकार में भी बड़े आहट के रूप में देखा जा रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.