Move to Jagran APP

भाजपा प्रदेश महामंत्री नेगी का हुआ स्वागत

भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री बनने पर महेंद्र नेगी और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनने पर सचिन साह का भुजियाघाट में स्वागत किया गया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 19 Oct 2020 01:12 AM (IST)Updated: Mon, 19 Oct 2020 01:12 AM (IST)
भाजपा प्रदेश महामंत्री नेगी का हुआ स्वागत
भाजपा प्रदेश महामंत्री नेगी का हुआ स्वागत

जासं, हल्द्वानी : भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री बनने पर महेंद्र नेगी और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनने पर सचिन साह का भुजियाघाट में स्वागत किया गया। इस दौरान ग्रामीणों और बीजेपी कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी। कार्यक्रम में मौजूद किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौहान ने कहा कि कृषि कानून को लेकर विपक्ष किसानों को झूठ बोलकर गुमराह कर रहा है। चौहान ने कहा कि भाजपा किसान मोर्चा के कार्यकर्ता किसानों के बीच जाकर कृषि बिल की खूबिया बता रहे हैं। प्रदेश महामंत्री महेंद्र नेगी ने भी कानून को किसान हितैषी करार दिया और कहा कि सरकार ने जनहित में फैसला लिया है। इसका स्वागत किया जाना चाहिए। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, सोबन सिंह, कमल नयन जोशी, नवीन भट्ट, प्रताप बोरा, सुरेश गौड़, कमल पाडे, पूरन मेहरा, विपिन जंतवाल, पूरन अधिकारी, धीरेंद्र मेहरा मौजूद रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.