Move to Jagran APP

Mission 2022 : भाजपा ने महिला मोर्चा के लिए भी तैयार किया एजेंडा

मिशन-2022 फतह करने के लिए कमर कस चुकी भाजपा ने महिला मोर्चा के लिए भी एजेंडा तैयार कर लिया है। महिला पदाधिकारी बूथ स्तर तक पहुंचेंगी। केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का प्रचार करेंगी ताकि चुनाव को लेकर बेहतर माहौल बनाया जा सके।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Wed, 22 Sep 2021 09:06 AM (IST)Updated: Wed, 22 Sep 2021 09:06 AM (IST)
Mission 2022 : भाजपा ने महिला मोर्चा के लिए भी तैयार किया एजेंडा
Mission 2022 : भाजपा ने महिला मोर्चा के लिए भी तैयार किया एजेंडा

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : मिशन-2022 फतह करने के लिए कमर कस चुकी भाजपा ने महिला मोर्चा के लिए भी एजेंडा तैयार कर लिया है। महिला पदाधिकारी बूथ स्तर तक पहुंचेंगी। केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का प्रचार करेंगी, ताकि चुनाव को लेकर बेहतर माहौल बनाया जा सके। इसी मंथन के साथ मंगलवार को रामपुर रोड स्थित होटल में आयोजित दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का समापन हो गया है।

loksabha election banner

मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने मोर्चा पदाधिकारियों को प्रेरित करते हुए कहा कि यह मोर्चा मुख्य संगठन से कम नहीं है। इसलिए चुनावों में महिलाओं की अहम भूमिका है। कौशिक ने कोविडकाल में महिलाओं के योगदान की सराहना की और कहा, सभी महिलाएं अपने क्षेत्र में सरकार की योजनाओं का प्रचार करेंगी। प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने कहा कि सकारात्मक सोच के साथ प्रत्येक कार्यकर्ता बूथ स्तर तक संगठन को मजबूती प्रदान करने का कार्य करेंगे। प्रदेश महामंत्री व महिला मोर्चा प्रभारी राजेंद्र भंडारी ने कहा कि न्यूट्रल को वोटर, वोटर को सपोर्टर, सपोर्टर को वर्कर और वर्कर को लीडर बनाना है। इस बैठक में दिसंबर 2021 तक मोर्चा के लिए जो एजेंडा बनाया गया है, उसके लिए सभी को जुट जाना होगा।

महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ति रावत ने कहा कि हमारी सरकार में महिलाओं का नेतृत्व बढ़ रहा है। महिलाओं को भी सशक्त होना होगा। मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने केंद्र व राज्य सरकार की महिलाओं पर आधारित योजनाओं के बारे में जानकारी दी। संचालन महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री मोहिनी पोखरिया व अन्नु कक्कड़ ने किया। इस दौरान प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट, जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, प्रदेश मीडिया प्रभारी मोनिका गुप्ता, सह मीडिया प्रभारी विमला रावत, प्रदेश मंत्री भावना रावत, किरन पंत, जिलाध्यक्ष प्रतिभा जोशी समेत प्रदेश भर से मोर्चा पदाधिकारी शामिल रहीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.