Move to Jagran APP

भ्रष्टाचार रोकने में सफल रही भाजपा सरकार: तीरथ सिंह रावत

भाजपा के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष तीरथ सिंह रावत ने कहा कि भाजपा सरकार भ्रष्टाचार रोकने में कामयाब हुई है।

By BhanuEdited By: Published: Sat, 21 Jul 2018 02:00 PM (IST)Updated: Mon, 23 Jul 2018 05:19 PM (IST)
भ्रष्टाचार रोकने में सफल रही भाजपा सरकार: तीरथ सिंह रावत
भ्रष्टाचार रोकने में सफल रही भाजपा सरकार: तीरथ सिंह रावत

रामनगर, नैनीताल [जेएनएन]: भाजपा के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष तीरथ सिंह रावत ने कहा कि भाजपा सरकार भ्रष्टाचार रोकने में कामयाब हुई है। राज्य के किसी भी मंत्री पर भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा है। एनएच घोटाले में 22 आरोपितों को जेल भेजकर भ्रष्टाचारियों को कड़ा संदेश दिया गया है।

loksabha election banner

लोनिवि के विश्राम गृह में पत्रकारों से वार्ता में उन्होंने कहा कि 60 वर्षों तक देश का विकास करने में अक्षम रहने वाला विपक्ष आज सरकारी योजनाओं को बाधित करने का प्रयास कर रहा है। जिस देश में जनता के लिए शौचालय, गरीबों के लिए बिजली व एलपीजी गैस की सुविधा नहीं थी। पीएम नरेंद्र मोदी ने उन तक ये सभी सुविधाएं पहुंचाईं। 

उन्होंने कहा कि 2019 तक सभी गांव को पूरी तरह विद्युतीकरण कर दिया जाएगा। भाजपा सरकार की इस सफलता से विपक्ष बौखला कर अनर्गल बातें कर रहा है।

यह भी पढ़ें: दो लाख नौजवानों को मिलेगा रोजगार: मदन कौशिक

यह भी पढ़ें: घोषणा को आदेश समझें अधिकारी: मुख्यमंत्री

यह भी पढ़ें: लोससभा चुनाव में जीत के लिए उत्तराखंड भाजपा का रोडमैप तैयार


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.