Move to Jagran APP

मर्चूला में होगी भाजपा की चिंतन बैठक, मिशन 2022 पर रहेगा फोकस

सत्तारूढ़ भाजपा मिशन 2022 को फतह करने के लिए हर स्तर पर जुटी है। इससे पहले सल्ट विधानसभा के उपचुनाव में भी माहौल को अपने पक्ष में करने की जुगत में हैं। यही कारण है कि इस बार चिंतन बैठक अल्मोड़ा जिले के मर्चूला में होने जा रही है। य

By Skand ShuklaEdited By: Published: Mon, 08 Feb 2021 12:54 PM (IST)Updated: Mon, 08 Feb 2021 12:54 PM (IST)
मर्चूला में होगी भाजपा की चिंतन बैठक, मिशन 2022 पर रहेगा फोकस
मर्चूला में होगी भाजपा की चिंतन बैठक, मिशन 2022 पर रहेगा फोकस

हल्द्वानी, जागरण संवाददाता : सत्तारूढ़ भाजपा मिशन 2022 को फतह करने के लिए हर स्तर पर जुटी है। इससे पहले सल्ट विधानसभा के उपचुनाव में भी माहौल को अपने पक्ष में करने की जुगत में हैं। यही कारण है कि इस बार चिंतन बैठक अल्मोड़ा जिले के मर्चूला में होने जा रही है। यह बैठक 19, 20 व 21 फरवरी को प्रस्तावित है। इसमें प्रदेश की कोर कमेटी के अलावा राष्ट्रीय पदाधिकारी भी शामिल रहेंगे।

loksabha election banner

दरअसल सल्ट के विधायक सुरेंद्र सिंह जीना की मौत के बाद यह सीट रिक्त हो गई है। अब यहां पर उपचुनाव होने हैं। इस चुनाव के बाद 2020 में विधानसभा चुनाव होंगे। ऐसे में सत्तासीन भाजपा के लिए मुख्य चुनाव से पहले उपचुनाव में जीत हासिल कर पार्टी के पक्ष में बेहतर माहौल तैयार करना है। इसी उद्देश्य से पूरा फोकस सल्ट विधानसभा सीट पर कर दिया गया है। यही कारण है कि पार्टी के सभी पदाधिकारी इस बार चिंतन बैठक में अल्मोड़ा जिले इसी विधानसभा क्षेत्र के मर्चूला में जुटेंगे और आगामी कार्यक्रमों की व्यापक रूपरेखा तय करेंगे। कार्यक्रम को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने बताया कि पार्टी की आगामी योजनाओं के बारे में विचार-विमर्श किया जाएगा। पार्टी की यह रूटीन बैठक है।

ये पदाधिकारी रहेंगे मौजूद

राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, सह प्रभारी रेखा वर्मा, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत, चार महामंत्री समेत प्रदेश की कोर कमेटी के सभी पदाधिकारी शामिल रहेंगे।

रैणी के लिए रवाना हुए प्रदेश अध्यक्ष

चमोली के रैणी गांव में आई आपदा का जायजा लेने के लिए प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत रवाना हो गए हैं। उन्होंने कहा कि मौके पर जाकर स्थिति को देखा जाएगा और राहत कार्य में सहयोग कर रहे पार्टी कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया जाएगा।

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.