Move to Jagran APP

प्रदेश अध्यक्ष बोले, बूथ संपर्क महाअभियान के लिए जुटें कार्यकर्ता

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने पार्टी कार्यकर्ताओं से बूथ संपर्क मह को गंभीरता से लेने की अपील की।

By Edited By: Published: Sun, 23 Sep 2018 11:50 PM (IST)Updated: Tue, 25 Sep 2018 12:09 PM (IST)
प्रदेश अध्यक्ष बोले, बूथ संपर्क महाअभियान के लिए जुटें कार्यकर्ता
प्रदेश अध्यक्ष बोले, बूथ संपर्क महाअभियान के लिए जुटें कार्यकर्ता
जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने पार्टी कार्यकर्ताओं से बूथ संपर्क महाअभियान को गंभीरता से लेते हुए योजनाबद्ध तरीके से काम करने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा सभी कार्यकर्ताओं पार्टी को मजबूती देने के लिए काम करें। रविवार को पार्टी के संभागीय कार्यालय में बूथ संपर्क महाअभियान को लेकर हल्द्वानी विधानसभा क्षेत्र के पदाधिकारियों की बैठक लेते हुए भट्ट ने कहा बूथ संपर्क अभियान को केंद्रीय कार्यकारिणी ने प्रमुखता से लिया है। इसलिए कार्यकर्ता भी इसे गंभीरता से लें। उन्होंने कहा बूथ संपर्क अभियान से जुड़ने वाले कार्यकर्ताओं से राष्ट्रीय अध्यक्ष से लेकर सीएम तक बात कर सकते हैं। बूथ संपर्क अभियान के दौरान काम करने की प्रक्रिया बताई। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा 27 सितंबर को हरिद्वार में पार्टी के सभी मोर्चो की बैठक होनी तय है। 29 सितंबर को सर्जिकल स्ट्राइक की पहली सालगिरह को शौर्य दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इससे पहले भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट ने कहा बूथ संपर्क महाअभियान पार्टी को मजबूती प्रदान करने की दिशा में अहम साबित होगा। अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष मजहर नईम नवाब, डॉ. अनिल कपूर डब्बू, अनुशासन समिति प्रदेश सचिव प्रकाश हर्बोला, प्रदेश प्रवक्ता बिंदेश गुप्ता, तरुण बंसल, चंदन बिष्ट, रेनू अधिकारी, विजय मनराल, संजय दुम्का विनीत अग्रवाल आदि मौजूद रहे। आगामी चुनाव में युवाओं की भूमिका अहम हल्द्वानी : भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अध्यक्ष कुंदन लटवाल ने कहा कि आगामी चुनाव में जीत हासिल करने के लिए युवाओं की अहम भूमिका रहेगी। मोर्चा भी अपने स्तर पर हरसंभव प्रयास कर रहा है। अब मेरा बूथ सबसे मजबूत अभियान शुरू किया जा रहा है। रामपुर रोड एक होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता में कुंदन ने कहा, इस अभियान के तहत राज्य में 228 बूथों पर 10 हजार से अधिक युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। युवा मतदाताओं को पार्टी संग जोड़ने के लिए भी विशेष अभियान चलाया जाएगा। 31 अक्टूबर को रन फॉर यूनिट के तहत युवाओं को पार्टी से जोड़ा जाएगा। कुंदन ने कहा कि राज्य व केंद्र सरकार में जनहित के काम हो रहे हैं। सरकार में जीरो टॉलरेंस नीति के आधार पर काम कर रही है। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष सचिन शाह, जिलाध्यक्ष नितिन कार्की, राहुल झिंगरन आदि शामिल रहे।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.