Move to Jagran APP

भीमताल ब्लाक प्रमुख और भवाली पालिकाध्यक्ष ने कांग्रेस में की वापसी, पहाड़ में चढ़ रहा सियासी पारा

सोमवार को दोनों ने फिर भाजपाई खेमे में सेंध लगाते हुए भवाली पालिकाध्यक्ष संजय वर्मा और भीमताल ब्लाक प्रमुख हरीश बिष्ट समेत 35 ग्राम प्रधान व 17 बीडीसी सदस्यों को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई। हरदा ने कहा कि भाजपा ने गरीब महिलाओं वृद्धजनों की पेंशन बंद कर दी।

By Prashant MishraEdited By: Published: Mon, 29 Nov 2021 09:38 PM (IST)Updated: Tue, 30 Nov 2021 08:41 AM (IST)
भीमताल ब्लाक प्रमुख और भवाली पालिकाध्यक्ष ने कांग्रेस में की वापसी, पहाड़ में चढ़ रहा सियासी पारा
हरीश रावत ने कहा कि पहाड़ में डबल इंजन फेल हो गया है।

जागरण संवाददाता, भवाली (नैनीताल) : पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य भाजपा में गए पुराने कांग्रेसियों को वापस लेने की मुहिम में जुटे हैं। सोमवार को दोनों ने फिर भाजपाई खेमे में सेंध लगाते हुए भवाली पालिकाध्यक्ष संजय वर्मा और भीमताल ब्लाक प्रमुख हरीश बिष्ट समेत 35 ग्राम प्रधान व 17 बीडीसी सदस्यों को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई।

prime article banner

सोमवार को पूर्व सीएम हरदा यशपाल आर्य के साथ हेलीकाप्टर से भवाली पालिका मैदान में उतरे। यहां से नंदा देवी सांस्कृतिक मंच तक जनाक्रोश रैली निकाली गई। सभा में हरदा ने कहा कि भाजपा ने सत्ता में आते ही गरीब, महिलाओं, वृद्धजनों की पेंशन बंद कर दी। कांग्रेस की सरकार आते ही महिलाओं के लिए दो पेंशन लागू करेंगे। गरीब किसानों को कुड़ी-बाड़ी पेंशन दी जाएगी। भवाली नगर से झील विकास प्राधिकरण को तत्काल प्रभाव से हटाएंगे। पूर्व मंत्री यशपाल ने कहा कि भाजपा में रहकर जाना कि लोकतंत्र कांग्रेस में ही है। भाजपा सरकार आपदा में बजट देने के बजाय राजनीति कर रही है। इस दौरान पूर्व विधायक संजीव आर्य व सरिता आर्य भी मौजूद रहे।

कांग्रेस में शामिल हुए ये लोग

ब्लाक प्रमुख हरीश बिष्ट, पालिकाध्यक्ष संजय वर्मा, जिला पंचायत सदस्य गीता बिष्ट, भाजयुमो भवाली मंडल अध्यक्ष रवि कुमार, त्रिलोक ङ्क्षसह राठौर, गीता बिष्ट, रजनी रावत, रानी कोटलिया, जानकी चनियाल, महेश लाल, राम दत्त, पुष्पा आर्या, गिरधर ङ्क्षसह बिष्ट, रविन्द्र कनवाल, राजीव कुमार, सुरेश चंद्र, महेश लाल, मोहिनी कनवाल, प्रेमा मेहरा, घनानंद दुम्का आदि।

खनस्यू में बोले हरदा, डबल इंजन फेल

ओखलकांडा ब्लाक के ग्राम सभा खनस्यू गलनी में आयोजित सभा में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि पहाड़ में डबल इंजन फेल हो गया है। कांग्रेस के समय में शुरू की गई योजनाओं पर भाजपा ने ब्रेक लगा दिया है। पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य व भीमताल से पूर्व विधायक दान सिंह भंडारी ने कहा कि ओखलकांडा अत्यधिक दुर्गम क्षेत्र है। सरकार आने पर अस्पताल, दूरसंचार, सड़क व स्कूल-कालेज की समस्याओं को प्राथमिकता से निदान होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.
OK