Move to Jagran APP

भगवंत मान कल नानकमत्ता से खटीमा तक जाएंगे, बोले- केन्द्र सरकार हम दो हमारे दो के नारे पर

होटल कंचनतारा पहुंचे आप सांसद भगवंत मान ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कल नानकमत्ता से खटीमा तक जाएंगे।कोई जुमला नहीं सुनाऊंगा। यह जो दिल्ली में यज्ञ चल रहा है उसमें योगदान करें। जिसने भी एक दाना भीपानी पिया है उन किसानों का साथ दें।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Tue, 29 Dec 2020 09:43 PM (IST)Updated: Tue, 29 Dec 2020 09:43 PM (IST)
भगवंत मान कल नानकमत्ता से खटीमा तक जाएंगे, बोले- केन्द्र सरकार हम दो हमारे दो के नारे पर
भगवंत मान कल नानकमत्ता से खटीमा तक जाएंगे, बोले- केन्द्र सरकार हम दो हमारे दो के नारे पर

रुद्रपुर, जेएनएन : होटल कंचनतारा पहुंचे आप सांसद भगवंत मान ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कल नानकमत्ता से खटीमा तक जाएंगे।कोई जुमला नहीं सुनाऊंगा। यह जो दिल्ली में यज्ञ चल रहा है उसमें योगदान करें। जिसने भी एक दाना भी,पानी पिया है उन किसानों का साथ दें। सरकार किसानों को नक्सलवादी, माओवादी और खालिस्तानी बता रही है। मान ने कहा कि मोदी जी को जी कहने का मन नहीं होता। केंद्र सरकार सबका साथ और सबका विकास के मुद्दे पर आई थी। लेकिन सरकार चल रही हम दो हमारे दो के नारे पर। मोदी-अमित शाह, अम्बानी और अडानी के इशारे पर चल रही है।

loksabha election banner

सांसद ने कहा कि अरविंद केजरीवाल खुद जेल जा चुके हैं, स्टेडियम को जेल नहीं बनने दूंगा। मोदी से सेंट्रल हाल में काले कानून का विरोध किया था। उसी तरह सेंट्रल हाल को मोदी काले कानून को वापस लेने के लिए खुलवाएं। प्रधानमंत्री पर तंज किया कि अपने मन की बजाए जन के मन की बात करो। भगवंत मान ने कहा कि केजरीवाल अकेले खुद कुछ बदल नहीं सकते। जब इतिहास लिखा जाएगा तब आपका नाम भागने वालों की सूची में लिखा जाएगा।

उन्होंने कहा कि हम अपना नाम भागने वालों की सूची में दर्ज नहीं कराना चाहते। गुरु गोविंद सिंह जी के वंशज हैं हार नहीं मानने वाले। कोई दुनिया की ताकत लक्ष्य तक जाने से रोक नहीं सकती। दिल्ली साफ कर दी। जज का बेटा और झुग्गी वाले का बेटा एक बेंच पर पढ रहे हैं। मान ने कहा कि इन भ्रष्टाचारियों को जनता जवाब देगी, कफ़न में जेब नहीं होती। पार्लियामेंट बुलाते तो हैं नहीं सस्पेंड करने की धमकी देते हैं। नारा दिया शाह पर कि अबकी बार तड़ीपार सरकार। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष एस एस कलेर, प्रदेश प्रभारी दिनेश मौर्य ,उपाध्यक्ष अमित जोशी सहित बड़ी संख्तय में आप कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.