बजरंग दल के पूर्व प्रांत सह संयोजक के खिलाफ महिला ने लगाया दुष्कर्म और लाखों रुपए हड़पने का आरोप
बजरंग दल के पूर्व प्रांत सह संयोजक के खिलाफ एक महिला ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।
हल्द्वानी, जेएनएन : बजरंग दल के पूर्व प्रांत सह संयोजक के खिलाफ एक महिला ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और लाखों रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म, धोखाधड़ी व जान से मारने की धमकी देने की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपित की तलाश में जुटी है।
कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत रामपुर रोड पर रहने वाली एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वर्ष 2005 में उसका अपने पति से तलाक हो गया था। वह अपनी बेटी के साथ रहती है। महिला के मुताबिक नवंबर 2017 में उसका परिचय रामपुर रोड स्थित गली नंबर 11 में रहने वाले किशन गोपाल अग्रवाल से हुआ।
किशन बजरंग दल का प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी रह चुका है। तहरीर के मुताबिक किशन गोपाल ने षड़यंत्र के तहत पहले अपने एक दोस्त के माध्यम से उसे शादी का प्रस्ताव भेजा। मुलाकात के दौरान किशन ने कहा कि वह भी तलाकशुदा है और महिला से विवाह करना चाहता है। जिसके बाद 13 दिसंबर 2017 को किशन अग्रवाल उसे रामपुर रोड स्थित अपने घर ले गया। आरोप है कि इस दौरान उसके साथ जोर-जबदरस्ती की गई और मुंह दबाकर दुष्कर्म किया गया।
दुष्कर्म के बाद आरोपित महिला को समझाने लगा कि किसी से इस बात का जिक्र मत करना। जल्द दोनों शादी कर लेंगे। कुछ दिन बाद किशन ने उससे कहा कि शादी के बाद साथ रहने के लिए एक फ्लैट खरीदना होगा। झांसे में आकर महिला ने चार लाख रुपये बैंक से ट्रांसफर किए और सात लाख 35 हजार की रकम उसे नगद सौंप दी।
आरोप है कि फ्लैट में कई बार वह उसे अपनी हवस का शिकार बनाता रहा और हर बार जल्द शादी का झांसा देता था। इस बीच दो साल बाद जब महिला को पता चला कि वह तलाकशुदा नहीं है तो उसके होश उड़ गए। उसके बाद पीड़िता ने कहा कि उसे अपने पैसे वापस चाहिए। मगर आरोपित पैसे लौटाने को राजी नहीं हुआ और हर बार मारपीट पर उतारू हो जाता था।
पीछा नहीं छोड़ने पर जान से मारने की धमकी देने लगता था। शुक्रवार को महिला ने हिम्मत जुटाते हुए कोतवाली में तहरीर सौंप अपनी जान को खतरा बताते हुए न्याय की मांग की। एसएसआइ कश्मीर सिंह ने बताया कि किशन गोपाल अग्रवाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
लॉकडाउन उल्लंघन को लेकर बढ़ी सतपाल महराज की मुसीबत, कोर्ट ने नोटिस जारी कर मांगा जवाब
उत्तराखंड में छह जून से होगी गजराज की गणना, नर-मादा के ग्राफ पर रहेगा फोकस