आशुतोष पंत ने संभाला डीआरएम का चार्ज
जासं हल्द्वानी शहर में रहने वाले आशुतोष पंत ने मंडल रेल प्रबंधक इज्जतनगर का पदभार बुधवार को ग्रहण कर लिया है। डीअरएम पंत ने भारतीय रेल विद्युत इंजीनियरिंग सेवा के माध्यम से वर्ष 1991 में रेल सेवा शुरू की थी।
जासं, हल्द्वानी : शहर में रहने वाले आशुतोष पंत ने मंडल रेल प्रबंधक इज्जतनगर का पदभार बुधवार को ग्रहण कर लिया है। डीअरएम पंत ने भारतीय रेल विद्युत इंजीनियरिंग सेवा के माध्यम से वर्ष 1991 में रेल सेवा शुरू की थी। उनकी पहली नियुक्ति सहायक विद्युत इंजीनियर (रेल विद्युत), इलाहाबाद (प्रयागराज) के पद पर हुई। इसके बाद वह मंडल विद्युत इंजीनियर (रेल विद्युत), लखनऊ, उपमुख्य संरक्षा आयुक्त, लखनऊ, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर इज्जतनगर मंडल, उप मुख्य सतर्कता अधिकारी (विद्युत) गोरखपुर, अपर मंडल रेल प्रबंधक फिरोजपुर, मुख्य महाप्रबंधक (विद्युत), इरकॉन आदि कई प्रमुख पदों पर रह चुके हैं। रेल मंत्री भारत सरकार ने वर्ष 2016 में आशुतोष पंत को राजभाषा पुरस्कार से भी सम्मानित किया है।