Move to Jagran APP

पिथौरागढ़ पहुंचे थल सेनाध्यक्ष नरवणे, अधिकारियों से लेंगे सीमा का जायजा, करेंगे निरीक्षण

थल सेनाध्यक्ष मनोज मुकुंद नरवणे गुरुवार को पिथौरागढ़ पहुंचे। वह सैन्य छावनी पिथौरागढ़ आर्मी बिग्रेड पहुंचे हैं। जहां पर सेना के अधिकारियों के साथ बैठक कर सीमा की स्थिति का जायजा लेंगे। थल सेनाध्यक्ष आज पिथौरागढ़ सैन्य छावनी में ही रहेंगे।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Thu, 12 Nov 2020 01:07 PM (IST)Updated: Thu, 12 Nov 2020 05:39 PM (IST)
पिथौरागढ़ पहुंचे थल सेनाध्यक्ष नरवणे, अधिकारियों से लेंगे सीमा का जायजा, करेंगे निरीक्षण
पिथौरागढ़ पहुंचे थल सेनाध्यक्ष नरवणे, अधिकारियों से लेंगे सीमा का जायजा, करेंगे निरीक्षण

पिथौरागढ़, जेएनएन : थल सेनाध्यक्ष मनोज मुकुंद नरवणे गुरुवार को पिथौरागढ़ पहुंचे। वह सैन्य छावनी पिथौरागढ़ आर्मी बिग्रेड पहुंचे हैं। जहां पर सेना के अधिकारियों के साथ बैठक कर सीमा की स्थिति का जायजा लेंगे। थल सेनाध्यक्ष आज पिथौरागढ़ सैन्य छावनी में ही रहेंगे। शुक्रवार को चीन से लगी सीमा का निरीक्षण करेंगे। राज्य की चीन से लगी 345 किमी सीमा में सबसे लंबी 136 किमी सीमा पिथौरागढ़ जिले में है। चीन सीमा से लगी सीमा सर्वाधिक संवेदनशील है। लीपूलेख सीमा से लगभग 10 किमी दूर तिब्बत के पाटा में चीन ने भी सैन्य छावनी बनाई है। वहीं कालापानी क्षेत्र में नेपाल ने विवाद पैदा किया है। थल सेनाध्यक्ष के शुक्रवार को सीमा का निरीक्षण करने की संभावना है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.