मांगों पर अड़ी रहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, चम्पावत भर में किया प्रदर्शन
कलक्ट्रेट में उन्होंने हंगामेदार सभा की। कहा कि सरकार अपना होश खो बैठी है। लंबे समय से आंदोलन कर रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की अनदेखी की जा रही है। सरकार ने शीघ्र उनकी मांगें नहीं मानी तो आगामी विधान सभा चुनाव में सबक सिखाया जाएगा।
जागरण संवाददाता, चम्पावत : मानदेय में वृद्धि करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी एवं मिनी कार्यकर्ताओं का धरना प्रदर्शन शनिवार को पन्द्रहवें दिन भी जारी रहा। उन्होंने सरकार पर कार्यकर्ताओं की अनदेखी का आरोप लगाया। कहा कि सीएम के आश्वासन के बाद भी उनकी समस्याएं जस की तस हैं।
कलक्ट्रेट में उन्होंने हंगामेदार सभा की। कहा कि सरकार अपना होश खो बैठी है। लंबे समय से आंदोलन कर रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की अनदेखी की जा रही है। सरकार ने शीघ्र उनकी मांगें नहीं मानी तो आगामी विधान सभा चुनाव में सबक सिखाया जाएगा। कहा कि कार्यकर्ता अल्प मानदेय में काम कर रही हैं। वर्तमान दौर में लगातार बढ़ रही महंगाई के कारण परिवार का भरण पोषण करना मुश्किल हो गया है। कहा कि कम मानदेय देने के बाद भी उनसे ज्यादा काम लिया जा रहा है। कार्यकर्ता अब शोषण को बर्दाश्त नहीं करेंगी। बाराकोट में संगठन की जिलाध्यक्ष मीना बोहरा केनेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रांतीय नेतृत्व के निर्देश पर कार्यकर्ता आंदोलन की रणनीति बदलने के लिए मजबूर हो जाएंगी। लोहाघाट, टनकपुर, पाटी में भी सभा का आयोजन कर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने अपनी समस्याओं को रखा। इस दौरान सुनीता बोहरा, विमला कलखुडिय़ा, शोभा पांडेय, माया देवी, सुनीता सेलिया, गीता जोशी, तुलसी सेठी, विमला पनेरू, बीना पांडेय, शर्मिला बोहरा, कविता बोहरा, लक्ष्मी ओली, खुशबू, ममता जोशी, सीमा देवी, रेखा धौनी, प्रेमा बोहरा, निशा जोशी, सीमा बिष्ट, विमला अधिकारी, शांति मेहरा, गीता चंद, बीना गड़कोटी, देवकी सामंत, सरोज मौनी, गोविंन्दी मेहता, गोविंदी पंत, नीरू बिष्ट, हेमलता, मीना गड़कोटी, सुनीता सक्टा, लीलावती सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।