Move to Jagran APP

उत्तराखंड चुनाव 2022 : अल्मोड़ा के द्वाराहाट कांग्रेस प्रत्याशी ने कराया एक मात्र नामांकन

Uttarakhand Vidhan Sabha Chunav 2022 मदन सिंह बिष्ट जिले की सभी छह विधानसभा सीटों में सबसे पहले नामांकन कराने वाले प्रत्याशी बन गए हैं। इसके अलावा सोमवार को जिले भर में कुल 50 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई।

By Prashant MishraEdited By: Published: Mon, 24 Jan 2022 07:01 PM (IST)Updated: Mon, 24 Jan 2022 07:01 PM (IST)
उत्तराखंड चुनाव 2022 : अल्मोड़ा के द्वाराहाट कांग्रेस प्रत्याशी ने कराया एक मात्र नामांकन
अन्य सभी प्रत्याशी फिलहाल शुभ मुहूर्त का इंतजार कर रहे हैं। मंगलवार को कई नामांकन होने की उम्मीद है।

जागरण संवाददाता, अल्मोड़ा: द्वाराहाट विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी मदन सिंह बिष्ट ने नामांकन प्रक्रिया का खाता खोल दिया है। वह जिले की सभी छह विधानसभा सीटों में सबसे पहले नामांकन कराने वाले प्रत्याशी बन गए हैं। इसके अलावा सोमवार को जिले भर में कुल 50 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। हालांकि एकमात्र द्वाराहाट प्रत्याशी के अलावा किसी ने भी अब तक नामांकन नहीं करवाया है।

loksabha election banner

आगामी 14 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए 21 जनवरी से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। पहले दिन किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन नहीं करवाया। जबकि शनिवार और रविवार अवकाश के चलते नामांकन प्रक्रिया बंद रही। इधर सोमवार को मुख्यालय स्थित पुराने कलक्ट्रेट में अल्मोड़ा, सोमेश्वर और जागेश्वर विधानसभा की नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई। 

मुख्यालय में सोमवार को भी किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन नहीं करवाया। जबकि जिले में सबसे पहले एकमात्र द्वाराहाट से कांग्रेस प्रत्याशी मदन सिंह बिष्ट ने नामांकन करवा लिया है। वह जिले में एकमात्र नामांकन करने वाले प्रत्याशी बन गए हैं। इधर पुराने कलक्ट्रेट में भी कुछ प्रत्याशी और उनके समर्थक पहुंचे। लेकिन नामांकन पत्र लेकर प्रत्याशी और समर्थक वापस चले गए। जागेश्वर से कांग्रेस प्रत्याशी गोविंद सिंह कुंजवाल समेत अन्य पार्टियों के भी प्रत्याशियों ने नामांकन के लिए पत्र खरीदा। इस बीच कलक्ट्रेट में जगह-जगह पुलिस भी मुस्तैद रही।

मंगल को शुभ मुहूर्त के साथ नामांकन करवाने की चर्चा

नामांकन प्रक्रिया शुरू हुए दो दिन पूरे हो चुके हैं। लेकिन अब तक एकमात्र द्वाराहाट में भी सिर्फ एक ही प्रत्याशी ने नामांकन करवाया है। ऐसे में अन्य सभी प्रत्याशी फिलहाल शुभ मुहूर्त का इंतजार कर रहे हैं। इसके साथ ही अब मंगलवार को कुछ प्रत्याशियों के नामांकन करवाने की चर्चा भी जोरों पर हैं। सोमवार को कई प्रत्याशी और उनके समर्थक पत्र लेकर गए हैं। जिसके चलते मंगलवार को कई नामांकन होने की उम्मीद है।

विधानसभा -     नामांकन पत्र बिके  - नामांकन हुए

अल्मोड़ा-            21                        00

सोमेश्वर-            04                        00

जागेश्वर-            02                        00

रानीखेत-            08                        00

द्वाराहाट-            04                       01

सल्ट-                  11                       00


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.