Move to Jagran APP

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बोले, कांग्रेस का बंद रहा बेअसर

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि कांग्रेस का बंद बेअसर रहा हो गया।

By Edited By: Published: Tue, 11 Sep 2018 12:13 AM (IST)Updated: Tue, 11 Sep 2018 08:48 AM (IST)
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बोले, कांग्रेस का बंद रहा बेअसर
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बोले, कांग्रेस का बंद रहा बेअसर
जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि कांग्रेस का बंद बेअसर रहा है। पेट्रोल-डीजल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय दरों के आधार पर बढ़ रही हैं। जैसे-जैसे अंतरराष्ट्रीय दरें कम होंगी, दाम कम हो जाएंगी। इसमें अनावश्यक राजनीति करने की जरूरत नहीं है। उन्होंने सोमवार को कुमाऊं संभाग कार्यालय में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और कहा कि सभी को आगामी चुनावों के लिए जुट जाना चाहिए। इस दौरान जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट आदि शामिल रहे। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष ने एसटीएच में घायलों का जाना जाना। विधानसभा अध्यक्ष पहुंचे हल्द्वानी विभाग प्रचारक शरद कुमार की माता का निधन हो गया था। सोमवार को विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद्र अग्रवाल उनके आवास पर पहुंचे। परिजनों को सांत्वना दी। इसके साथ ही प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट भी आवास पर पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया। कांग्रेस का बंद फ्लॉप- भगत पूर्व मंत्री व विधायक बंशीधर भगत ने कहा कि कांग्रेस का बंद पूरी तरह फ्लॉप रहा। केवल दिखावे के लिए बंद किया जा रहा था। उन्होंने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार जनहित में निर्णय ले रही है। सभी को देश के विकास में योगदान देने के बजाय विरोध की राजनीति की जा रही है। कालाढूंगी में नहीं दिखा बंद का असर कालाढूंगी : क्षेत्र में कांग्रेस के बुलाए गए भारत बंद का कोई असर नहीं दिखा। बाजार में अधिकांश दुकानें खुली रहीं। वही कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार द्वारा तेल, गैस के दाम बढ़ाने के विरोध में जुलुस निकालकर विरोध जताया। इस दौरान अली हुसैन, गिरीश भट्ट, हरीश मेहरा, संतोष पाडे मौजूद थे।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.