एक्टू कार्यकर्ताओं ने हल्द्वानी में लोहड़ी पर कृषि कानूनों की प्रतियां जलाईंं, बुद्ध पार्क में किया प्रदर्शन
किसान आंदोलन का समर्थन कर रहे एक्टू के कार्यकर्ता बुधवार को बुद्ध पार्क में जमा हुए। इस दौरान नए कृषि कानूनों की प्रतियां जलाई गई। एक्टू के प्रदेश महामंत्री केके बोरा ने कहा कि भारतीय मजदूर वर्ग किसानों के निरंतर बढ़ते संघर्ष को और मजबूती देने का आह्वान करता है।
हल्द्वानी, जागरण संवाददाता : किसान आंदोलन का समर्थन कर रहे आल इंडिया सेंट्रल काउंसिल आफ ट्रेड यूनियन (एक्टू) के कार्यकर्ता बुधवार को बुद्ध पार्क में जमा हुए। इस दौरान नए कृषि कानूनों की प्रतियां जलाई गई। एक्टू के प्रदेश महामंत्री केके बोरा ने कहा कि भारतीय मजदूर वर्ग किसानों के निरंतर बढ़ते संघर्ष को और मजबूती देने का आह्वान करता है। किसान बिल वापसी नहीं, तो घर वापसी नहीं और जीतेंगे या मरेंगे के संकल्प के साथ आंदोलन में डटे हुए हैं। किसान सरकार की मंशा को भली भांति समझ रहे हैं और आंदोलन पर डटे रहेंगे।
एक्टू किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। भाकपा माले के जिला सचिव डा. कैलाश पांडे ने कहा कारपोरेट शिकंजे का प्रतिरोध व उसके खत्म करने के लिए किसानों के साथ मजबूती से खड़े होने का समय है। पांडे ने कहा उत्तर भारत में लोहड़ी में पुरानी व सड़ चुकी चीजों को जला दिया जाता है, एक्टू तीन कृषि कानूनों और चार लेबर कोड कानूनों की प्रतियां जलाता है। यहां ललितेश प्रसाद, उर्वा दत्त मिश्रा, नवीन कांडपाल, जोगेंद्र लाल, पूर्व सैनिक एनडी जोशी, गणेश दत्त तिवारी, सुनील ठाकुर, दीपक कांडपाल, विवेक ठाकुर आदि मौजूद रहे।