Move to Jagran APP

उत्तराखंड क्रांति दल ने कार्यकर्ताओं पर दर्ज मुकदमे वापस ले प्रशासन

त्तराखंड क्रांति दल ने कार्यकर्ताओं पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग उठाई है। साथ ही प्रशासन के इस निर्णय की घोर निंदा भी की है। उ

By Skand ShuklaEdited By: Published: Fri, 14 Aug 2020 06:56 PM (IST)Updated: Fri, 14 Aug 2020 06:56 PM (IST)
उत्तराखंड क्रांति दल ने कार्यकर्ताओं पर दर्ज मुकदमे वापस ले प्रशासन
उत्तराखंड क्रांति दल ने कार्यकर्ताओं पर दर्ज मुकदमे वापस ले प्रशासन

हल्द्वानी, जेएनएन : उत्तराखंड क्रांति दल ने कार्यकर्ताओं पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग उठाई है। साथ ही प्रशासन के इस निर्णय की घोर निंदा भी की है। उक्रांद ने शुक्रवार को मुखानी स्थित कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान संस्थापक स्व. डीडी पंत की 101 वीं जयंती मनाई गई। जिलाध्यक्ष दिनेश चंद्र भट्ट की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने स्व. पंत के योगदान को याद किया। उनकी अलग उत्तराखंड राज्य की सोच के बारे में भी चर्चा की। इसके बाद पदाधिकारियों ने स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाने की मांग कर रहे उक्रांद के युवा कार्यकर्ताओं पर मुकदमा दर्ज किए जाने का विरोध किया गया। मांग उठाई गई कि प्रशासन द्वारा दर्ज मुकदमे तत्काल वापस लिए जाने चाहिए। यहां दिनेश चंद्र भट्ट, भुवन जोशी, सुशील उनियाल, प्रताप चौहान, काजल रावत, विपुल जोशी, कंचन जोशी, प्रतीक मेहरा, राहुल सिंह नेगी, गर्वित जोशी, दीवान सिंह खनी आदि ने भी अपने विचार रखे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.