Move to Jagran APP

विकास कार्यो को जन-जन तक पहुंचाएं कार्यकर्ता

रामनगर में नगर मंडल का भाजपा कार्यकारणी का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुक्रवार से पैठ पड़ाव में शुरू हो गया है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 30 Oct 2020 08:36 PM (IST)Updated: Fri, 30 Oct 2020 08:36 PM (IST)
विकास कार्यो को जन-जन तक पहुंचाएं कार्यकर्ता
विकास कार्यो को जन-जन तक पहुंचाएं कार्यकर्ता

संस, रामनगर : नगर मंडल का भाजपा कार्यकारणी का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुक्रवार से पैठ पड़ाव में शुरू हो गया है। शिविर के पहले दिन मुख्य अतिथि केदार जोशी ने कहा कि भाजपा सबका साथ सबका विकास की सोच रखती है। उन्होंने भाजपा सरकार के विकास कार्यो को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। वहीं कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व प्रगतिशील पर्वतीय सांस्कृतिक सभा पैठड़ाव में केदार जोशी, विधायक दीवान सिह बिष्ट एवं नगर अध्यक्ष भावना भट्ट ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। तरुण बंसल ने इंटरनेट मीडिया और उसकी उपयोगिता के बारे में विस्तार से बताया। कपकोट के विधायक बलवंत सिंह भौर्याल ने कहा कि आज भारत देश हर मामले में तरक्की कर रहा है। विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने कार्यकर्ताओं से कहा जनता के बीच जाकर उनकी समस्या के निराकरण की दिशा में काम किए जाने की जरूरत है। इस दौरान पूर्व पालिकाध्यक्ष भगीरथ लाल चौधरी, सासद प्रतिनिधि नवीन करगेती, मनोज रावत, पूरन नैनवाल, मदन जोशी, नीमा मठपाल, गणेश रावत, अशोक गुप्ता, पूरन सिह बिष्ट, दामोदर जोशी, मो. आदिल, राजेश शर्मा, राम भरोसे लाल, राकेश अग्रवाल आदि थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.