नैनतीाल में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ आप का हल्लाबोल, मटके के साथ प्रदर्शन
शुक्रवार को नैनीताल में बीजेपी सरकार का पाप का घड़ा फोड़ेंगे कार्यक्रम के तहत आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने मल्लीताल में प्रदर्शन कर भाजपा सरकार को कठघरे में खड़ा किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की गई।

नैनीताल, जागरण संवाददाता : महाकुंभ कोविड जांच घोटाला और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक पर पुस्तकालय निर्माण में लगे अनियमितता के आरोपों को लेकर प्रदेश सरकार इन दिनों विपक्ष के निशाने पर है। शुक्रवार को नैनीताल में बीजेपी सरकार का पाप का घड़ा फोड़ेंगे, कार्यक्रम के तहत आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने मल्लीताल में प्रदर्शन कर भाजपा सरकार को कठघरे में खड़ा किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की गई।
शुक्रवार को आप प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप दुमका व नगर अध्यक्ष शाकिर अली के नेतृत्व में कार्यकर्ता मल्लीताल पंत पार्क पर जमा हुये। हाथों में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ नारे लिखी तख्तियां के साथ जोरदार नारेबाजी की। नगर अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने विधायक निधि में पुस्तकालय बनाने में लाखों का घपला किया है।
भाजपा राज में महाकुंभ में कोविड टेस्टिंग में फर्जीवाड़ा कर राज्य की बदनामी की है। एकस्वर में घोटालेबाजों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। साथ ही कहा कि मुख्यमंत्री को घोटालों की जिम्मेदारी लेते हुए नैतिक आधार पर इस्तीफा देना चाहिए। वक्ताओं ने यह भी कहा कि आने वाले चुनावों में भाजपा को जनता सबक सिखाएगी। इस दौरान विनोद कुमार, प्रदीप साह, शान अख्तर, नजर अली, किशन लाल, हरीश बिष्ट, गंगा सिंह, नवीन उप्रेती, अजय कुमार, महेश आर्य, आरसी पंत, सुरेंद्र बिष्ट, सुनील कुमार, विद्या देवी आदि थे।
Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें
Edited By Skand Shukla