आम आदमी पार्टी उत्तराखंड में बनाएगी सरकार, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पहुंचे हल्द्वानी
उत्तराखंड में कांग्रेस और भाजपा से जनता का मोहभंग हो चुका है। ऐसे में आने वाले विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी प्रदेश में चुनाव जीतकर सरकार बनाएगी। यह बातें आम आदमी पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डा. युनुस चौधरी ने हल्द्वानी भ्रमण के दौरान कही।
जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : आम आदमी पार्टी तीसरे विकल्प के रूप में जनता की पसंद बन गई है। उत्तराखंड में कांग्रेस और भाजपा से जनता का मोहभंग हो चुका है। ऐसे में आने वाले विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी प्रदेश में चुनाव जीतकर सरकार बनाएगी। यह बातें आम आदमी पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डा. युनुस चौधरी ने हल्द्वानी भ्रमण के दौरान कही।
आप अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ने हल्द्वानी पहुंचकर कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि प्रदेश के सभी जिलों में अल्पसंख्यक मोर्चा की ओर से कार्यकारिणी गठन किया जा रहा है। प्रदेश अध्यक्ष डा. यूनुस चौधरी ने पार्टी में आए सभी लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि आप पूरे प्रदेश में संगठन को मजबूत करने का काम कर रहा है। प्रदेश प्रवक्ता समित टिक्कू ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के कार्यों से पूरे प्रदेश की जनता प्रभावित होकर आम आदमी पार्टी की सदस्यता ले रही है। इस मौक़े पर जि़लाध्यक्ष संतोष कबड़वाल, दीप पाण्डे, समी क़ुरैशी, अज़हर सिद्दीकी, मारूफ, हीरा कोरंगा, आप अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश संगठन सचिव शादाब कमाल, इस्लाम अंसारी आदि मौजूद रहे।
आंखों पर पट्टी बांध किया विरोध
उत्तराखंड क्रांति दल के पूर्व केंद्रीय महामंत्री सुशील उनियाल ने तीसरे दिन भी अपनी आंखों पर काली पट्टी बांध सरकार का विरोध किया। यूकेडी नेता ने कहा कि खबर सुनाई दे रही है कि उत्तर प्रदेश के कुछ जिले उत्तराखंड में मिलाये जा सकते हैं। यदि ऐसा होता है तो उत्तराखंड क्रांति दल पूरे राज्य के निवासियों के साथ सड़क पर उग्र आंदोलन के लिए तैयार रहेगा। राज्य का जो लाभ पर्वतीय क्षेत्र के लोगों को मिलना था वह अभी तक वैसे ही नहीं मिल सका है। उनियाल ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि चार साल से अधिक कार्यकाल के बाद भी बेरोजगारों को रोजगार नहीं दे पाई।
Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें