Nainital Coronavirus News Update : 65 कोरोना पॉजिटिव मिले, एक बुजुर्ग की मौत
कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ते जा रही है। इसमें राहत की बात यह है कि 915 लोगों की जांच में 850 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव है। 65 लोग पॉजिटिव हैं। वहीं एक मरीज की मौत हो गई है।
हल्द्वानी, जेएनएन : कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ते जा रही है। इसमें राहत की बात यह है कि 915 लोगों की जांच में 850 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव है। 65 लोग पॉजिटिव हैं। वहीं एक मरीज की मौत हो गई है। डॉ. सुशीला तिवारी कोविड अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अरुण जोशी ने बताया कि हल्द्वानी निवासी 93 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। वह 18 सितंबर को भर्ती हुए थे और उन्हें मधुमेह व ब्लड प्रेशर की दिक्कत थी। अस्पताल में कोरोना संक्रमित 242 मरीज भर्ती हैं। 76 मरीजों की हालत गंभीर है। हेल्थ बुलेटिन के अनुसार जिले में 65 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसमें उच्च शिक्षा निदेशालय के एक कर्मचारी भी पॉजिटिव है। वहीं नैनीताल में भी दो लोग पॉजिटिव आए हैं।
शहर में 13 नए माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाए
कोरोना नियंत्रण के लिए नगर प्रशासन ने शनिवार को शहर में 13 नए माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाए। सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह ने बताया कि राजपुरा गली नंबर चार, बनभूलपुरा लाइन नंबर आठ, अशोका विहार, रूपनगर मुखानी, ईश्वर विहार बिठोरिया नंबर एक, नीलियम कॉलोनी, दवेेंद्रपुरी कॉलोनी, लोहरियासाल तल्ला, किरोला कॉलोनी पीलीकोठी, विवेकानंद अस्पताल के पीछे मुखानी, समता आश्रम गली, आनंद विहार छोटी मुखानी, आनंद बाग तल्ला गोरखपुर में आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। भट्ट हास्पिटल के निकट मल्ला गोरखपुर व समीर विहार फेज एक, गैस गोदाम रोड को माइक्रो कंटेनमेंट जोन से हटा दिया गया है।