Move to Jagran APP

Live Nainital Coronavirus Update : ऊधमसिंहनगर जिले में 11 और कोरोना पॉजिटिव मिले

Live Nainital Coronavirus Update स्वास्थ्य विभाग की ओर से गुरुवार दोपहर में जारी स्वास्थ्य बुलेटिन में ऊधमसिंहनगर जिले में 11 और कोरोना पॉजिटिव मिले।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Thu, 25 Jun 2020 08:15 AM (IST)Updated: Thu, 25 Jun 2020 03:34 PM (IST)
Live Nainital Coronavirus Update : ऊधमसिंहनगर जिले में 11 और कोरोना पॉजिटिव मिले
Live Nainital Coronavirus Update : ऊधमसिंहनगर जिले में 11 और कोरोना पॉजिटिव मिले

नैनीताल, जेएनएन : Live Nainital Coronavirus Update : स्वास्थ्य विभाग की ओर से गुरुवार दोपहर में जारी स्वास्थ्य बुलेटिन में ऊधमसिंहनगर जिले में 11 और कोरोना पॉजिटिव मिले। जिनमें में तीन दिल्ली, दो केरल, के हैं। जबकि थाने, जयपुर और मुरादाबाद से लौटे एक एक संदिग्ध की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं एक स्वास्थ्य कर्मचरी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दो की ट्रेवेल हिस्ट्री नहीं मिल सकी है। यूएस नगर जिले में अब कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 215 हो गई है। नैनीताल में 384, चंपावत में 51, बागेश्वर में 68 और पिथौरागढ़ में 65 आैर अल्मोड़ा में अब तक कुल 160 संक्रमित मिल चुक हैं।  

loksabha election banner

ऊधमसिंनगर जिला

गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से दोपहर में जारी स्वास्थ्य बुलेटिन में ऊधमसिंहनगर जिले में 11 और कोरोना पॉजिटिव मिले। जिनमें में तीन दिल्ली, दो केरल, के हैं। जबकि थाने, जयपुर और मुरादाबाद से लौटे एक एक संदिग्ध की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं एक स्वास्थ्य कर्मचरी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दो की ट्रेवेल हिस्ट्री नहीं मिल सकी है। यूएस नगर जिले में अब कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 215 हो गई है।

अल्मोड़ा जिला

अल्मोड़ा जिले में मंगलवार को भी 11 नए मामले सामने आए। जनपद में कुल संक्रमितों का आंकड़ा अब 169 जबकि सक्रिय केस 77 हो गए हैं। 84 प्रवासियों ने कोरोना से जंग भी जीत ली है। जबकि दो लोगों को जान भी गवानी पड़ी है। जिले में अब तक कुल 2388 सैंपल लिए जा चुके हैं। 

नैनीताल जिला 

नैनीताल जिले में बुधवार को कोरोना से संबंधित सात नए मामले सामने आए। सभी प्रवासी हैं। तीन लोग एसटीएच में भर्ती हैं। वहीं आइसीयू में भर्ती पांच रोगियों में से एक की हालत गंभीर बनी हुई है। नैनीताल जिले में अभी तक कुल 384 पॉजिटिव मिल चुके हैं। जिसमें वर्तमान में 150 केस सक्रिय हैं। 221 लोगों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है। जिले में अब तक कुल पांच मौते हुई हैं। अब तक कुल 5444 सैंपल लिए जा चुके हैं। 

चम्पावत जिला

चम्पावत में एक और कोरोना संक्रमित मिला। जनपद में 51 हुई संक्रमितों की संख्या। 46 हुए स्वस्थ तो अब 4 बचे एक्टिव केस। रिकवरी की सबसे बेहतर रफ्तार चंपावत जिले में ही है। जिले में अब तक एक संक्रमित की मौत हुई है।  वहीं 1026 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं। चंपावत में एक और कोरोना संक्रमित। 

बागेश्वर जिला 

बागेश्वर जिले बुधवार को को कोरोना के पांच नए मामले सामने आए। जिले में अब तक कुल संक्रमित 68 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। 46 लाेगों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है। वर्तमान में कुल 17 केस सक्रिय हैं। जिले में अब तक कुल 1200 लोगों के सैंपल जांंच को लिए जा चुके हैं। जिले में फिलहाल कोरोना संक्रमण से कोई मौत नहीं। 

पिथौरागढ़ जिला 

पिथौरागढ़ जिले में मिला एक और कोरोना पॉजिटिव। कुल संक्रमितों की संख्या हुई 65। आज हुई जांच में एक 16 वर्षीय किशोर पॉजीटिव मिला है। युवक अपने माता, पिता के साथ 19 जून को दिल्ली से पिथौरागढ़ पहुंचा था। यहां आने के बाद उसके पिता की तबीयत खराब हो गई जिसे अस्पताल में भर्ती किया है। माता, पिता और उसके सैम्पल जांच के लिए भेजे गए। माता पिता की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। परिवार प्राइवेट वाहन से आया था। स्वास्थ्य विभाग  युवक के संपर्क में आए लोगो का पता लगा रहा है। वाहन की जानकारी जुटा रहा है। वाहन में अन्य लोगो के होने की सूचना है। संक्रमित युवक संस्थागत क्वारनटाइन में था। उसे बेस अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर दिया है। जिले में अब संक्रमितों की संख्या 65 हो गई है। 50 रोगी ठीक हो चुके है। सक्रिय केस 15 है।

यह भी पढें 

जंगल में घास काटने गई मह‍िला को बेटे के सामने तेंदुए ने हमलाकर मार डाला 

शादी का झांसा देकर महिला के साथ दुष्कर्म करने का आरोपित भाजपा नेता गिरफ्तार


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.