Move to Jagran APP

Salt By Election : चार चुनावों में 31 दावेदारों का कई बूथों पर नहीं खुला खाता

अल्‍मोड़ा के सल्ट विधानसभा में उप चुनाव को लेकर प्रत्याशियों के बीच जोड़-तोड़ का गणित शुरू हो चुका है। जिन क्षेत्रों में हमेशा भाजपा-कांग्रेस का वर्चस्व रहा है उनपर निर्दलीय और क्षेत्रीय दल सेंधमारी में लगे हुए हैं।

By Prashant MishraEdited By: Published: Sat, 10 Apr 2021 06:05 AM (IST)Updated: Sat, 10 Apr 2021 12:35 PM (IST)
Salt By Election : चार चुनावों में 31 दावेदारों का कई बूथों पर नहीं खुला खाता
एक निर्दलीय प्रत्याशी 134 बूथों में से 78 में एक भी वोट नहीं प्राप्त कर सका।

हल्द्वानी से भानु जोशी। अल्मोड़ा जिले की सल्ट विधानसभा में उप चुनाव को लेकर प्रत्याशियों के बीच जोड़-तोड़ का गणित शुरू हो चुका है। जिन क्षेत्रों में हमेशा भाजपा-कांग्रेस का वर्चस्व रहा है उनपर निर्दलीय और क्षेत्रीय दल सेंधमारी में लगे हुए हैं। यदि बीते विधानसभा चुनावों की बात करें तो अधिकांश प्रत्याशियों की हार का कारण जनता तक पहुंच न बना पाना है। चार चुनावों में 31 दावेदारों को कई बूथों पर खाता न खुल पाना इसका प्रत्यक्ष उदाहरण है।

loksabha election banner

जब 78 बूथों पर नहीं खुला था खाता

चुनाव में हर दावेदार का अंतिम मकसद यही रहता है कि कैसे अन्य प्रत्याशियों के वोट बैंक पर असर डाला जाए। इस चक्कर में कभी-कभी कई प्रत्याशी अपना वोट बैंक तक नहीं बचा पाते। ऐसा ही कुछ 2017 के विधानसभा चुनाव में सल्ट सीट पर हुआ। एक निर्दलीय प्रत्याशी 134 बूथों में से 78 में एक भी वोट नहीं प्राप्त कर सका। इतना ही नहीं दो अन्य निर्दलीय प्रत्याशी भी 50 से अधिक बूथों में अपना खाता खोलने में नाकाम रहे थे। 

सबसे अधिक शून्य वोट 

  • 2002 विस चुनाव में एक प्रत्याशी को 26 बूथों पर एक भी वोट नहीं मिला
  • 2007 में एक प्रत्याशी को 17 बूथों पर एक भी वोट नहीं मिला
  • 2012 में एक प्रत्याशी को 20 बूथों पर शून्य वोट मिला
  • 2017 में एक प्रत्याशी को 78 बूथों पर कोई वोट नहीं मिला

चुनावी आंकड़ा

विस चुनाव        कुल बूथ        कई बूथों पर जिनका खाता न खुला     कुल प्रत्याशी

2002               93              09                                                  12

2007               92              07                                                  09

2012              130              07                                                 09

2017              134              08                                                 10

जरूर करें मतदान

चुनाव कोई भी हो, संविधान में प्रत्येक मतदाता को अपने मताधिकार का प्रयोग का अधिकार दिया गया है। दैनिक जागरण सल्ट विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदाताओं से अपील करता है कि इस उपचुनाव में बढ़-चढ़कर अपने मताधिकार का प्रयोग करें। 

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.