Nainital Coronavirus Update अल्मोड़ा में 14, बागेश्वर में पांच, ऊधमसिंहनगर में तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई
Nainital Coronavirus Update कुमाऊं में बुधवार को कोरोना संक्रमण के 17 नए मामले सामने आए। जिनमें सर्वाधिक अल्मोड़ा में 14 और ऊधमसिंहनगर में तीन नए मामले सामने आए।
नैनीताल, जेएनएन : Nainital Coronavirus Update कुमाऊं में बुधवार को कोरोना संक्रमण के 22 नए मामले सामने आए। जिनमें सर्वाधिक अल्मोड़ा में 14, बागेश्वर जिले में पांच और ऊधमसिंहनगर में तीन नए मामले सामने आए। इसके साथ ही अब अल्मोड़ा में संक्रमितों की कुल संख्या 99, ऊधमसिंहनगर में 121नैनीताल में 337, पिथौरागढ़ में 60, बागेश्वर में 42 और चंपावत में 48 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है।
अल्माेड़ा जिला
अल्मोड़ा जिले में कोरोना संक्रमितों का ग्राफ अचानक बढ़ने लगा है। बीते रोज 10 पॉजिटिव केस आने के बाद अब एक ही दिन में 14 नए केस आए हैं। सर्वाधिक छह संक्रमित भैंसियाछाना ब्लॉक से हैं। कोराना पॉजिटिव पाए गए लोगों में 11 वर्षीय बालिका समेत आठ महिलाएं हैं। जिले में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 99 जबकि सक्रिय केस 25 हो गए हैं। सभी प्रवासी हैं, 12 दिल्ली और दो नोएडा से लौटे हैं। कोरोना संक्रमण के चलत जिले में एक मौत हो चुकी है।
ऊधम सिंह नगर
ऊधम सिंह नगर जिले में बुधवार को कंटेनमेंट जोन में रह रहे मृतक महिला का पति कोरोना संक्रमित पाया गया है। जबकि सितारगंज में कोरोना संक्रमित बहन का भाई व दिल्ली से आया एक अन्य युवक पॉजिटिव पाया गया है। इसके साथ ही जिले में अब तक कुल 124 संक्रमित मिल चुके हैं। जिनमें 80 लाेगों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है। इस तरह से कुल सक्रिय 51 केस बचे हैं। 51 लोगों को आइसोलेशन में रखा गया है। जिले में अब तक दो संक्रमितों की मौत हो चुकी है।
नैनीताल जिला
नैनीताल जिले में मंगलवार को दो मरीज पॉजिटिव पाए गए। रामनगर के निवासी दोनों युवक दिल्ली से लौटे थे। इन्हें क्वारंटाइन किया गया था, लेकिन अब कोविड केयर सेंटर रामनगर में ही रखा जाएगा। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्मि पंत का कहना है कि इनमें किसी तरह के लक्षण नहीं हैं। जिले में अब तक 340 मामले सामने आ चुके हैं। इसमें से 219 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। मंगलवार को जिले में 54 लोगों की रिपोर्ट आई। राहत भरी खबर यह है कि इसमें से 52 लोग निगेटिव आए हैं। साथ ही 81 और सैंपल लिए गए। इधर, एसटीएच से तीन और रोगी डिस्चार्ज हो चुके हैं।
पिथौरागढ़ जिला
पिथौरागढ़ जिले में मंगलवार को जिले में सात और कोरोना पॉजिटिव मिले। सभी दिल्ली और मेरठ से आए है। पॉजिटिव मिले लोगों मे एक 12 साल की बालिका भी है। सभी लोग 26 मई को बस से आए थे। इनके साथ आई एक महिला के पॉजिटिव मिलने के बाद इन लोगो का 14 दिन का क्वारनटाइन पूरा होने के बाद भी संस्थागत क्वारनटाइन में रखा गया था। सभी विकास खण्ड गंगोलीहाट के है। जिले में अब संक्रमितों की संख्या 60 हो गई है। 28 रोगी स्वस्थ होकर घर लौट चुके है। आज मिले पाजिटिवो के संपर्क में आए लोगो का पता लगाया जा रहा है। आज मिले पाजिटिव को जिला मुख्यालय के बेस अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड लाया जा रहा है।
बागेश्वर जिला
बागेश्वर जिले में पांच कोरोना पॉजिटिव और मिले है। अब जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 47 हो गई है। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। बुधवार को 5 कोरोना संक्रमित मिले। दो लोग दिल्ली दो महाराष्ट्र व एक गुरुग्राम से कुछ दिन पहले यहां पहुँचे थे। सभी संस्थागत क़वारेंटीन में थे। सभी को आसोलेशन में रखा जा रहा है। पॉजिटिव लोगों की ट्रेवल हिस्ट्री खंगाली जा रही है। अब तक 33 लोग ठीक हो चुके है। कुल सक्रिय पॉजिटिव लोगों की संख्या 14 है। मुख्य चिकित्साधिकारी डां बीएस रावत ने कहा कि सभी का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
चम्पावत जिला
चम्पावत जिलेवासियों के लिए राहत की बता है। जिले में अब तक कुल 48 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। जिनमें 46 लोगों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है। ऐसे में अब कुल सक्रिय केस महज एक बचा है। जिले में अब तक एक युवक की कोरोना से मौत हो चुकी है। 837 लोगों के सैंपल जांच के लिए लिए जा चुके हैं।
ऐपण को ग्लोबल पहचान दिलाने में जुटे IIM के उत्कल, पहाड़ की महिलाओं को भी मिल रहा रोजगार
हाईकोर्ट की सख्ती के बाद प्रवासियों को लेकर प्रदेश सरकार फिर सक्रिय, आज ठाणे से चलेंगे प्रवासी