Move to Jagran APP

धार्मिक अनुष्ठानों की अनुमति के आदेश से भड़के संगठन

जागरण संवाददाता, नैनीताल : शहर के ठंडी सड़क क्षेत्र में स्थित मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठान के लिए अन

By JagranEdited By: Published: Sun, 25 Mar 2018 06:34 PM (IST)Updated: Sun, 25 Mar 2018 06:34 PM (IST)
धार्मिक अनुष्ठानों की अनुमति के आदेश से भड़के संगठन
धार्मिक अनुष्ठानों की अनुमति के आदेश से भड़के संगठन

जागरण संवाददाता, नैनीताल : शहर के ठंडी सड़क क्षेत्र में स्थित मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठान के लिए अनुमति लेने संबंधी जिला प्रशासन के आदेश से तमाम संगठन भड़क गए हैं। संगठनों ने इस आदेश को धार्मिक आस्था आहत करने वाला करार देते हुए वापस लेने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि आदेश वापस नहीं लिया गया तो आंदोलन किया जाएगा।

loksabha election banner

टैक्सी ट्रेवल एसोसिएशन के अध्यक्ष नीरज जोशी ने कहा कि जिला व पालिका प्रशासन जनता पर मनमाने फैसले थोप रहा है। हाई कोर्ट की आड़ लेकर धार्मिक आस्था के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है, जिसे बर्दास्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने इस आदेश को जल्द वापस लेने की मांग की है। इधर व्यापार मंडल मल्लीताल के अध्यक्ष किशन सिंह नेगी ने जिला व पुलिस प्रशासन के इस आदेश को नगर पालिका की ओर से जारी करने पर आपत्ति जताते हुए कहा कि शहरवासियों पर थोपे जा रहे मनमाने फैसलों का सड़क पर उतरकर विरोध किया जाएगा। वरिष्ठ कांग्रेस नेता त्रिभुवन फत्र्याल ने कहा है कि भाजपा राज में प्रशासन पंगु हो चुका है और जनता पर अनावश्यक फैसले थोपे जा रहे हैं। जिसका पुरजोर विरोध किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.