Move to Jagran APP

सरोवर नगरी में तीन दिन में पहुंचे 20 हजार सैलानी, जाम अब आम

क्रिसमस के साथ वीकेंड के चलते नैनीताल का पर्यटन अपने शुमार पर। अब नए साल के जश्न को लेकर सैलानियों की आमद और बढ़ने की उम्मीद।

By JagranEdited By: Published: Sun, 27 Dec 2020 09:48 PM (IST)Updated: Sun, 27 Dec 2020 10:12 PM (IST)
सरोवर नगरी में तीन दिन में पहुंचे 20 हजार सैलानी, जाम अब आम
सरोवर नगरी में तीन दिन में पहुंचे 20 हजार सैलानी, जाम अब आम

जागरण संवाददाता, नैनीताल : क्रिसमस के साथ वीकेंड के चलते नैनीताल का पर्यटन अपने शुमार पर है। तीन दिन से शहर में सैलानियों की आमद बढ़ रही है। रविवार को नगर के पर्यटन स्थल सैलानियों से गुलजार रहे तो पर्यटन से जुडे़ कारोबारियों की बाछें खिल गईं। अब नये साल पर सैलानियों की भारी भीड़ जुटने की उम्मीद है। शहर में कई बार जाम की स्थिति रही। दिनभर वाहन रेंगते नजर आए।

loksabha election banner

रविवार को 70 फीसद होटल सैलानियो से पैक हो गए। स्नोव्यू , चिड़ियाघर, केवगार्डन, हिमालय दर्शन व हनुमानगढ़ी में पर्यटकों की चरराी चहल-पहल रही। नैनी झील में भी नौकाविहार को तांता लगा रहा। शाम को मालरोड में भी रौनक रही। तीन दिनों में लगभग 20 हजार सैलानी नगर में पहुंचे। होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष दिग्विजय सिंह बिष्ट के अनुसार थर्टी फ‌र्स्ट का सीजन जनवरी प्रथम सप्ताह तक जारी रहेगा, जबकि साल के अंतिम दिन सर्वाधिक भीड़ उमडे़गी। जब जंगल में भटक गए गुजरात के पर्यटक

गुजरात से नैनीताल पहुंचे पर्यटक चाइना पीक को जाते हुए जंगल में भटक गए। 112 पर सूचना मिलने पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने पर्यटकों को जंगल में खोज सकुशल सड़क तक पहुंचाया।

जानकारी के मुताबिक गुजरात के बड़ौदा निवासी मितेश कुमार अपने बेटे आदित्य और ओम के साथ नैनीताल आए हुए थे। रविवार दोपहर तीनों घूमने के लिए चाइना पीक निकल गए। चढ़ाई चढ़ने के दौरान रास्ता भटक कर घने जंगल में खाई की ओर पहुंच गए। उन्होंने 112 पर सूचना दी। चीता पुलिस कांस्टेबल ललित कांडपाल व देवेंद्र मेहता ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद तीनों को तलाश कर सड़क तक पहुंचाया। पर्यटकों ने पुलिस की तत्परता के लिए धन्यवाद दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.