सुशीला तिवारी में कोरोनाग्रस्त 15 मरीजों ने जीती जंग, ऊधमसिंह नगर के सबसे अधिक 11 मरीज
सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कोविड-19 के 15 पॉजिटिव मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो गए हैं। इसमें सबसे अधिक 11 मरीज ऊधमसिंह नगर के हैं।
हल्द्वानी, जेएनएन : सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कोविड-19 के 15 पॉजिटिव मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो गए हैं। इसमें सबसे अधिक 11 मरीज ऊधमसिंह नगर के हैं। मरीजों को स्वस्थ होने पर अस्पताल प्रबंधन ने भी राहत की सांस ली है। सभी मरीज सात के लिए क्वारंटाइन सेंटर में रहेंगे।
मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सीपी भैंसोड़ा ने बताया कि अलग-अलग दिन एसटीएच में भर्ती कोरोना पॉजिटिव 15 मरीजों की निगेटिव रिपोर्ट आई है। इसी आधार पर इन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। इसमें तीन मरीज नैनीताल जिले के हैं। इसके अलावा 11 मरीज ऊधमसिंह नगर और एक मरीज अल्मोड़ा जिले का है। इन्हें सात दिन क्वारंटाइन रखने की सलाह दी है। वहीं डिस्चार्ज होने पर मरीज बेहद खुश थे। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन धन्यवाद किया। प्रो. भैंसोड़ा ने बताया कि इससे पहले एसटीएच में कोरोना संक्रमित 19 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज कर दिए गए हैं। इसके साथ ही अब अस्पताल में 157 मरीज भर्ती हैं। अपर मुख्य चिकित्सा
अधिकारी डॉ. रश्मि पंत ने बताया कि डिस्चार्ज किए नैनीताल जिले के मरीजों को हाई लेवल क्वारंटाइन सेंटर मोतीनगर में रखा गया है। बाकी को उनके जिलों में भिजवा दिया है। एसटीएच में इस दौरान समय चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अरुण जोशी, कोविड-19 नोडल अधिकारी डॉ. परमजीत सिंह, डॉ. विवेकानंद सत्यवली, डॉ. मकरंद सिंह आदि नर्सिंग स्टाफ व वार्ड ब्वाय शामिल रहे। प्राचार्य का कहना है कि कोरोना के संदिग्ध मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। प्रतिदिन 10 मरीजों को डिस्चार्ज किया जा रहा है।
लॉकडाउन के कारण नहीं पहुंच रहा खाद्यान्न, नेपाल में बेतहाशा बढ़ी महंगाई
फ्लाइट से तीन यात्री पन्तनगर एयरपोर्ट पहुंचे, आठ ने देहरादून के लिए उड़ान भरी