तपती चुभती गर्मी से ¨जदगी पस्त
जागरण संवाददाता, हरिद्वार: मई मध्य से ही तन झुलसाने वाली गर्मी शुरू हो गई है। हरिद्वार में पा
जागरण संवाददाता, हरिद्वार: मई मध्य से ही तन झुलसाने वाली गर्मी शुरू हो गई है। हरिद्वार में पारा तेजी से उछाल मार रहा है। सोमवार सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड किया गया। तपिश से निजात पाने को लोग गंगा घाटों पर नजर आए।
धर्मनगरी और आसपास क्षेत्रों का पारा लगातार बढ़ रहा है। दो कदम चलते ही हलक सूख रहे हैं। दिन में सूरज की तपिश असहनीय हो रही है। आसमान से बरस रही आग से बचने को लोग घरों में दुबके रहे। इससे दोपहर के वक्त सड़कों पर अपेक्षित भीड़ भाड़ नहीं दिखी। दोपहर में लू के थपेड़ों से बचने को युवतियां मुंह पर कपड़ा लपेटे नजर आई। गर्मी से निजात पाने को लोगों ने हरकी पैड़ी, प्रेमनगर आश्रम समेत अन्य गंगा घाटों का रुख किया। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 39 और 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। गन्ने और बेल जूस से राहत
हरिद्वार: गन्ने और बेल जूस से गर्मी में खासी राहत मिल रही है। शीतल पेय पदार्थो की भी मांग बढ़ी है। गला तर करने को लोग खीरा, ककड़ी, तरबूज, खरबूज का भी भरपूर सेवन कर रहे हैं। तापमान
तिथि अधिकतम न्यूनतम
15 मई 34.5 22.5
16 मई 36.0 21.2
17 मई 37.0 22.0
18 मई 38.5 21.5
19 मई 37.0 22.4
20 मई 38.2 23.0
21 मई 39.0 23.8
नोट: अधिकतम और न्यूनतम तापमान डिग्री सेल्सियस में