चीन के राष्ट्रपति का फूंका पुतला
विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल ने बुधवार को चंद्रशेखर चौक पर चीन के राष्ट्रपति का पुतला फूंका और भारतीय सेना के जवानों की बहादुरी को सलाम किया।
रुड़की: विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल ने बुधवार को चंद्रशेखर चौक पर चीन के राष्ट्रपति का पुतला फूंका और भारतीय सेना के जवानों की बहादुरी को सलाम किया। कार्यकर्ता बुधवार को चंद्रशेखर चौक पर एकत्रित हुए। यहां उन्होंने गलवन घाटी में चीनी की सेना की ओर से की गई कायराना हरकत की कड़ी निदा की। इस दौरान शिव प्रसाद त्यागी ने कहा कि चीन को उसकी ही भाषा में जवाब देना चाहिए। चीन से सभी रिश्ते तोड़ देने चाहिए। इस घटना से पूरे देश में आक्रोश है। यह तब तक नहीं थमेगा जब तक चीन को इसका मुंहतोड़ जवाब नहीं दिया जाता है। इस मौके पर ब्रिजेश सैनी, सुनील कश्यप, संजय धीमान, अमन गिरी, प्रवीण गिरी, मोंटू सैनी, विकास सैनी, अमन रोड, नेहा ठाकुर, शैली त्यागी एवं मीनू सिंह मौजूद रहे। (संस)