प्रतियोगिता में वंशिका प्रथम, साक्षी रही द्वितीय
एनसीईआरटी की ओर से आयोजित ऑनलाइन योग क्विज प्रतियोगिता में नेशनल कन्या इंटर कॉलेज की छात्रा वंशिका कांबोज ने विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
लक्सर : एनसीईआरटी की ओर से आयोजित ऑनलाइन योग क्विज प्रतियोगिता में नेशनल कन्या इंटर कॉलेज की छात्रा वंशिका कांबोज ने विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। बीईओ ने छात्राओं को बधाई देते हुए उन्हें सम्मानित किया।
कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. घनश्याम गुप्ता ने बताया कि कोरोना काल में योग और आयुर्वेद के महत्व और उपयोगिता के प्रसार को लेकर मानव संसाधन विकास मंत्रालय के निर्देश पर ऑनलाइन योग क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित इस प्रतियोगिता में कॉलेज के 162 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इनमें कक्षा बारह की छात्रा वंशिका कांबोज ने 152 अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं साक्षी (151 अंक) ने दूसरा और नीलम (149 अंक) ने तीसरा स्थान पाया। बीईओ डॉ. जगन्नाथ यादव और कॉलेज प्रबंधन की ओर से छात्राओं को बधाई देते हुए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अखिल वर्मा, डॉ. पारस चौधरी, बलराम गुप्ता, सविता धारीवाल, सुरेशचंद, पंकज कुमार, मीनाक्षी, विजय कुमार, गायत्री, बबिता देवी, नूतन, रंजना, मुकेश कुमार, अमित गर्ग आदि मौजूद रहे। (संसू)