चमोली में दो जवान कोरोना पॉजिटिव
चमोली जिले में दो और व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें से एक सेना का जवान है। जो जालंधर से जोशीमठ पहुंचा था। जबकि दूसरा आइटीबीपी का जवान है। वह लद्दाख से चमोली आया था।
By JagranEdited By: Published: Tue, 04 Aug 2020 11:38 PM (IST)Updated: Wed, 05 Aug 2020 07:35 AM (IST)
गोपेश्वर: चमोली जिले में दो और व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें से एक सेना का जवान है। जो जालंधर से जोशीमठ पहुंचा था। जबकि दूसरा आइटीबीपी का जवान है। वह लद्दाख से चमोली आया था।
चमोली जिले में अभी तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 99 पहुंच चुकी है। इनमें से 83 व्यक्ति स्वस्थ्य होकर घर भेज दिए गए हैं। जिले से अभी तक 6009 संदिग्ध लोगों के सैंपल लिए गए। इनमें से 5232 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव तथा 99 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 773 सैंपल की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है। बाहरी प्रदेशों से आए 87 प्रवासी फेसलिटी क्वारंटाइन व 482 प्रवासी होम क्वारंटीन में चल रहे हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें