पदार्था में दो पक्ष भिड़े, ग्राम प्रधान सहित दो घायल
जागरण संवाददाता, हरिद्वार: पथरी थानाक्षेत्र के पदार्था गांव में दो पक्ष आपस में भिड़ गए। झगड़े
जागरण संवाददाता, हरिद्वार: पथरी थानाक्षेत्र के पदार्था गांव में दो पक्ष आपस में भिड़ गए। झगड़े की शुरुआत एक पक्ष से ग्राम प्रधान नजाकत और दूसरे पक्ष के साजिद के बीच कहासुनी से हुई। दोनों की मारपीट में प्रधान सहित दो लोग घायल हो गए। दोनों ने एक-दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। फेरुपुर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के मुताबिक ग्राम प्रधान नजाकत अली और गांव निवासी साजिद के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। दोनों पक्षों से कुछ और लोग झगड़े में कूद पड़े। जिससे विवाद बढ़ गया और मारपीट हो गई। झगड़े में प्रधान नजाकत और साजिद घायल हो गए। साजिद के परिजन उसे पुलिस चौकी लेकर पहुंचे और पुलिस को उसके शरीर पर मारपीट के निशान दिखाए। उन्होंने तहरीर देकर आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान नजाकत अली ने 50 हजार रुपये उधार लिए थे। पैसे वापस मांगने पर प्रधान ने समर्थकों के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की है। वहीं प्रधान नजाकत ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि दूसरा पक्ष चरस गांजा आदि बेचता है। जनहित में उन्होंने ऐसा करने से मना किया। जिस पर दूसरे पक्ष ने मारपीट की है। कार्यवाहक चौकी प्रभारी प्रकाश राणा ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।