Move to Jagran APP

आग उगलती गर्मी ने जीना किया मुहाल

जागरण संवाददाता रुड़की शिक्षानगरी के लोगों को रविवार को आग उगलती गर्मी झेलनी पड़ी। शहर का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड किया गया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 24 May 2020 07:03 PM (IST)Updated: Sun, 24 May 2020 07:03 PM (IST)
आग उगलती गर्मी ने जीना किया मुहाल
आग उगलती गर्मी ने जीना किया मुहाल

जागरण संवाददाता, रुड़की: शिक्षानगरी के लोगों को रविवार को आग उगलती गर्मी झेलनी पड़ी। शहर का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड किया गया।

prime article banner

शहर और आसपास के क्षेत्रों में दिनोंदिन गर्मी बढ़ती जा रही है। दोपहर के अलावा अब सुबह और शाम को भी गर्मी लोगों का हाल बेहाल कर रही है। जबकि दोपहर में तो लोग गर्मी के कारण पसीने-पसीने हो रहे हैं। रविवार को भी शहर में मौसम का मिजाज सुबह से ही गर्म रहा। सुबह ही तेज धूप खिल गई। जबकि सुबह ग्यारह बजे के बाद तो धूप की चमक काफी तेज हो गई। ऐसे में घर से बाहर निकले लोगों का खूब पसीना निकला। वहीं गर्मी से राहत पाने के लिए लोगों ने कूलर और एसी चलाना शुरू कर दिया है। जबकि कुछ लोग भीषण गर्मी में ठंडक महसूस करने के लिए गंगनहर के घाटों के किनारे भी पहुंच रहे हैं। उधर, आइआइटी रुड़की के जल संसाधन विकास एवं प्रबंधन विभाग में संचालित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा परियोजना से मिली जानकारी के अनुसार 27 मई तक बरसात की संभावना नहीं है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.