Move to Jagran APP

मांगों को लेकर निगम कर्मियों का कार्यबहिष्कार आज

17 सूत्री मांगों को लेकर नगर निगम प्रशासन को कई दफा ज्ञापन देने के बाद भी मांगों का निराकरण न होने से नगर निगम के कर्मचारियों में रोष है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 26 Oct 2020 08:38 PM (IST)Updated: Mon, 26 Oct 2020 08:38 PM (IST)
मांगों को लेकर निगम कर्मियों का कार्यबहिष्कार आज
मांगों को लेकर निगम कर्मियों का कार्यबहिष्कार आज

जागरण संवाददाता, हरिद्वार: 17 सूत्री मांगों को लेकर नगर निगम प्रशासन को कई दफा ज्ञापन देने के बाद भी मांगों का निराकरण न होने से नगर निगम के कर्मचारियों में रोष है। आक्रोशित कर्मियों ने सोमवार को नगर निगम में सांकेतिक धरना दिया। बावजूद इसके कोई सकारात्मक पहल न होने पर उन्होंने मंगलवार को कार्यबहिष्कार की चेतावनी दी है।

loksabha election banner

निगम कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने पांच मार्च और 13 अक्टूबर को कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर नगर आयुक्त को ज्ञापन दिया था। कोई कार्रवाई न होने से कर्मचारियों में रोष है। इसे लेकर 23 अक्टूबर को कर्मचारियों ने नगर निगम में प्रदर्शन कर सोमवार को सांकेतिक धरने की चेतावनी दी थी। कर्मचारी नेता राजेंद्र श्रमिक, सुनील राजौर ने कहा कि निगम निगम प्रशासन कर्मचारियों की वाजिब मांगों को लेकर बिल्कुल भी गंभीर नहीं है। विवश होकर सांकेतिक धरना देना पड़ रहा है। निगम प्रशासन की ओर से सकारात्मक पहल नहीं की गई तो 27 अक्टूबर को कार्यबहिष्कार किया जाएगा। पार्षद सुहैल कुरैशी, पुनीत कुमार, सीवी महासंघ के संस्थापक अध्यक्ष भंवर सिंह ने समर्थन दिया। धरना देने वालों में आत्मा राम बेनीवाल , प्रवीण तेश्वर, ,सुबोध शर्मा ,आदेश यादव, जितेंद्र तेश्वर, सलेख चंद, गंगा प्रसाद, राजेश छाछर,आनंद कांगड़ा, अभिनव चंचल ,अशोक कुमार, लक्ष्मीचंद, अशोक , राजेश खन्ना ,राजेश कुमार, सुनील बेदी आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.