चोरों ने बंद मकान का ताला तोड़ घर में रखा सामान किया साफ
हरिद्वार के लालढांग में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाया। चोर घर से गैस सिलेंडर, चूल्हा, नलके की टोंट, रजाई, गद्दे सहित कई सामान ले गए।
लालढांग, [जेएनएन]: चोरों ने बंद पड़े मकान का ताला तोड़ घर में रखे सामान पर हाथ साफ कर दिया। मकान मालिक ने इसकी सूचना श्यामपुर पुलिस को दी है।
भीमगोड़ा निवासी राजीव गिरी ने एक मकान कांगड़ी स्थित गली नंबर 3 में बनाया है। राजीव उक्त मकान में कभी कभार आते हैं। शनिवार को राजीव करीब एक सप्ताह बाद मकान में आए तो उन्हें पाया कि घर का ताला टूटा हुआ है।
कमरे के अंदर पहुंचने पर देखा कि गैस सिलेंडर, चूल्हा, नलके की टोंट, रजाई, गद्दे सहित कई सामान गायब है। उन्होंने इसकी सूचना श्यामपुर पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे एसआई धर्मवीर ने जांच पड़ताल की। एसओ श्यामपुर प्रदीप मिश्रा ने बताया कि चोरों को तलाश की जा रही है।
यह भी पढ़ें: लुटेरे ने किया सोने के मंगलसूत्र पर हाथ साफ, सदमे में महिला
यह भी पढ़ें: कसता जा रहा जहरखुरानी गिरोह का शिकंजा, नेपाल के यात्री से लूट
यह भी पढ़ें: बड़े ही प्यार से व्यापारियों से लूट लिए 35 हजार, फिर फरार