महिला हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया के घर चोरी, आटो चालक को लिया हिरासत में
भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी वंदना कटारिया के घर से चोरों ने 10 हजार की नगदी व मोबाइल चोरी कर लिया। मोबाइल वंदना के भाई पंकज कटारिया का था।
हरिद्वार, जेएनएन। भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी वंदना कटारिया के घर से चोरों ने 10 हजार की नगदी व मोबाइल चोरी कर लिया। मोबाइल वंदना के भाई पंकज कटारिया का था। पुलिस ने पंकज की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है। एक आटो चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई है।
भारतीय महिला हॉकी टीम की तेजतर्रार खिलाड़ी वंदना कटारिया का घर हरिद्वार जिला मुख्यालय से सटे रोशनाबाद गांव में है। वंदना के भाई पंकज कटारिया ने सिडकुल थाने में तहरीर देकर बताया कि 13 जुलाई की रात में उनके घर से 10 हजार की नगदी व उसका मोबाइल किसी ने चोरी कर लिया।
उसने बताया कि वह लगातार अपने मोबाइल सिम पर कॉल कर रहा था। बुधवार को मोबाइल नंबर पर बातचीत हुई तो उसने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने उस नंबर पर बात करने वाले आटो चालक को थाने बुलवा लिया।
आटो चालक का कहना है कि उसे रास्ते में सिम पड़ा मिला था। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। सिडकुल थानाध्यक्ष प्रशांत बहुगुणा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें: विकासनगर में दो चोरियों का पर्दाफाश, सामान के साथ दो शातिर गिरफ्तार Dehradun News
यह भी पढ़ें: टायर चोरी गैंग के तीन शातिर गिरफ्तार, चेन लूट में भी दो धरे Dehradun News
यह भी पढ़ें: भेलकर्मी के घर चोरों ने लगाई सेंध, लाखों के जेवर और नगदी ले उड़े